फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   वजीरगंज नगर पंचायत में जांच को पहुंची टीम

वजीरगंज नगर पंचायत में जांच को पहुंची टीम

Sat, 17 Jun 2017 08:31 PM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 08:31 PM IST
विज्ञापन
वजीरगंज नगर पंचायत में जांच को पहुंची टीम
वजीरगंज(बदायूं)। मंडलायुक्त की ओर से गठित की गई जांच टीम ने वजीरगंज नगर पंचायत पहुंचकर शनिवार को विकास कार्यों का रिकॉर्ड खंगाला। इनमें अनियमितताओं की शिकायत की गई है। चार सदस्यों की टीम पड़ताल के बाद आगे भी जांच जारी रखने का संकेत कर बरेली रवाना हो गई।
विज्ञापन

नगर पंचायत वजीरगंज में पिछले साल 200 विद्युत पोल खरीदे गए थे। प्रत्येक पोल की कीमत 40 हजार रुपये अदा की गई। हालांकि बाजार में एक पोल की कीमत इससे कहीं कम है। ऐसे में, पोल खरीद को लेकर तमाम आरोप लगे थे। इसके बाद बिल्सी रोड पर 400 मीटर नाला निर्माण में भी अनियमितताओं के आरोप लगे। डीजल और नियुक्तियों में भी अनियमितताओं की शिकायत की गई। नगर पंचायत के कुछ सभासदों ने शिकायत शासन स्तर परकी थी। इस पर नगर विकास मंत्रालय ने बरेली मंडल के कमिश्नर को जांच कराने का आदेश दिया था। कमिश्नर ने प्राविधिक परीक्षक अजय कौशिक के नेतृत्व में टीम गठित कर दी। शनिवार को टीम ने वजीरगंज पहुंच कर सभी बिंदुओं पर पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed