फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   650 temporary toilets, 400 hand pumps to be built in Mela Kakoda

मेला ककोड़ा में बनेंगे 650 अस्थायी शौचालय, 400 हैंडपंप लगेंगे

Sat, 29 Oct 2022 12:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
650 temporary toilets, 400 hand pumps to be built in Mela Kakoda
मेला में तंबुओं को लगाने की तैयारी करते श्रमिक।
तंबुओं को लगाने का सामान पहुंचा, लगाने की तैयारी शुरू
विज्ञापन

एक नवंबर को झंडी पूजन के साथ होगी मेले की शुरूआत
कादरचौक। मेला ककोड़ा में शुक्रवार को तंबुओं को लगाने का सामान पहुंच गया। वहां पर सिरकी-पाल लगाकर चहारदीवारी बनाई जा रही है ताकि तंबुओं को एक निश्चित जगहों पर लगाया जा सके। स्वच्छता का ध्यान रखते हुए इस बार मेला ककोड़ा में 650 अस्थायी शौचालय बनेंगे। पेयजल व्यवस्था के लिए 400 हैंडपंप लगाए जाएंगे।
एक नवंबर को झंडी पूजन के साथ मेला ककोड़ा की औपचारिक शुरुआत हो जाएगी। हालांकि मेले का उद्घाटन बाद में होगा। झंडी पूजन के साथ ही मेले में श्रद्घालुओं का पहुंचना शुरू हो जाएगा। इसको लेकर जिला पंचायत द्वारा तेजी से तैयारियां कराई जा रही हैं। शुक्रवार को आगरा से तंबुओं को लगाने का सामन पहुंच गया। श्रमिकों द्वारा सिरकी पाल लगाकर तंबुओं को लगाने के लिए चहारदीवारी लगाई जा रही है।
विज्ञापन

ठेकेदार के अनुसार, मेले में 35 अधिकारियों और 80 जनप्रतिनिधियों के तंबू बनाए जाएंगे। इसके अलावा कृषि, पुलिस समेत अन्य विभागों के तंबुओं को अलग से बनाया जाएगा। मेले में कुल 650 शौचालय बनाए जाएंगे। इसमें 150 के करीब शौचालय अधिकारी, जनप्रतिनधियों के तंबुओं में बनेंगे। इसके अलावा 400 हैंडपंप आम जनता के लिए मेले में लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया निरीक्षण
जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव जिला पंचायत एएमए मनोज कुमार, मंसूर रजा, जेई लालता प्रसाद कश्यप, विनेश कुमार, एमपी पांडे के साथ शुक्रवार शाम को मेला स्थल पहुंचीं। उन्होंने वहां की तैयारियों का जायजा लिया, साथ ही अधिकारियों को जल्द से जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए।
तहबाजारी का किराया दस प्रतिशत बढ़ेगा
मेला ककोड़ा में दुकान लगाने वालों से तहबाजारी के तहत किराया वसूला जाता है। इस बार किराए में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। इसके तहत अब दुकानदारों को बढ़ी हुई कीमतों के साथ दुकानों को खोलने का मौका दिया जाएगा।
सात सेक्टर, चार जोन
में बंटा मेला ककोड़ा
- दूसरे जिलों से भी मांगा गया पुलिस बल
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। मिनी कुंभ ककोड़ा मेला के लिए जिला पंचायत की ओर से सड़क और घाट बनाने का काम चल रहा है तो वहीं पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। ककोड़ा मेला को सात सेक्टर और चार जोन में बांटा गया है। मेले में पुलिस, पीएसी और फ्लड यूनिट को तैनात किया जाएगा।
इस बार ककोड़ा मेले में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था काफी मजबूत रहेगी। इसके लिए दूसरे जिलों से भी पुलिस बल मांगा गया है। ककोड़ा मेला में 60 एसआई, 260 कांस्टेबल, 60 हेड कांस्टेबल, 40 महिला कांस्टेबल, एक प्लाटून पीएसी और एक फ्लड यूनिट पीएसी तैनात की गई है।

मेले में एक कोतवाली बनाई जाएगी। मेला कोतवाली का चार्ज इंस्पेक्टर दिनेश कुमार शर्मा को दिया गया है। फिलहाल मेले में सभी तैयारियां चल रही हैं। मेला सात सेक्टर और चार जोन में बांटकर बसाया जा रहा है। उसके हिसाब से कोतवाली की जगह भी चिह्नित कर ली गई है। हालांकि अभी मेले में कोतवाली के टेंट आदि नहीं लगे हैं। जल्द ही इसकी शुरुआत हो जाएगी। इंस्पेक्टर दिनेश कुमार शर्मा ने शुक्रवार को भी मेला स्थल पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मजदूरों से जल्द से जल्द सड़क बनाने को कहा है, जिससे गंगा घाट तक आवागमन शुरू हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed