फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   ‘विरोधी कह रहे मोदी हटाओ, जनता कह रही मोदी बैठाओ’

‘विरोधी कह रहे मोदी हटाओ, जनता कह रही मोदी बैठाओ’

Wed, 03 Apr 2019 02:13 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Wed, 03 Apr 2019 02:13 AM IST
विज्ञापन
‘विरोधी कह रहे मोदी हटाओ, जनता कह रही मोदी बैठाओ’
दातागंज (बदायूं)। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जिस पार्टी ने 55 साल देश के लिए कुछ नहीं किया आज वह मोदी से सवाल करती है। मोदी सरकार के 55 माह उसके पूरे कार्यकाल पर भारी पड़ रहे हैं। इन 55 माह में मोदी सरकार ने देश का कायाकल्प कर दिया है। विरोधी दलों का एकमात्र लक्ष्य मोदी हटाओ का है, लेकिन देश की जनता पर मोदी को विश्वास है कि वह किसी की बातों में आने वाली नहीं है। आज विरोधी कह रहे हैं ‘मोदी हटाओ’, लेकिन जनता कह रही है ‘मोदी बैठाओ’। बोले- केंद्र और राज्य सरकार ने समाज के हर वर्ग के हित और विकास के लिए काम किया है।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री श्री मौर्य मंगलवार को आंवला से भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप के समर्थन में ढिलवारी के पास स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय सत्यवती मेमोरियल इंटर कॉलेज में आयोजित पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। वह हेलीकॉप्टर से दोपहर करीब दो बजे यहां पहुंचे। कांग्रेस पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इतने सालों में केवल गरीबी हटाओ के नारे लगाए और इनके नाम पर केवल घोटाले किए। बसपा के बारे में बोले कि इस पार्टी में किस तरह टिकट मिलते हैं यह किसी से छिपा नहीं है। विरोधी दलों को जनता के हितों से कोई सरोकार नहीं है। उनका तो एकमात्र लक्ष्य मोदी हटाओ का है, जबकि जनता तय कर चुकी है कि देश का प्रधानमंत्री मोदी को ही दोबारा बनाना है। लोगों से भी सवाल किया कि देश तोड़ने वालों का साथ देंगे या देश जोड़ने वालों का।
विज्ञापन

किसान सम्मान निधि योजना के बारे में कहा कि देश में 15 करोड़ किसान हैं, जिनमें तीन करोड़ किसान बैंक से और 12 करोड़ किसान साहूकारों से पैसा लेकर अपना काम चलाते थे, लेकिन मोदी सरकार ने अब उन्हें स्वावलंबी बना दिया है। पूर्व की सरकार में आठ करोड़ गरीब किसान कागजों में चल रहे थे। उनके नाम से एक लाख करोड़ रुपये प्रतिमाह खर्च होता था, लेकिन अब उसे बंद कर दिया गया है। यह सारा धन बहुउद्देश्यीय योजनाओं पर खर्च हो रहा है। जनता से सीधा संवाद करते हुए श्री मौर्य ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रधानमंत्री ने देश को प्रथम स्थान दिलाने के करीब पहुंचा दिया है। उनकी योग्यता का इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि अरब देश में मंदिर का निर्माण शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप ने कहा कि उन्हें जनता का पूरा सहयोग और समर्थन मिल रहा है। क्षेत्रीय विधायक राजीव कुमार सिंह ने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को गिनाते हुए जनता से पार्टी प्रत्याशी के लिए वोट मांगे। इससे पूर्व जदेवेंद्र शाक्य और मोहनलाल ने उपमुख्यमंत्री को चांदी का मुकुट पहनाया और गदा भेंट की। इस मौके पर सिडको चेयरमैन बीएल वर्मा, विधायक राजेश मिश्रा, श्यामबिहारी, पूर्व विधायक अवनीश कुमार सिंह, आकाश वर्मा, राजीव गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता, दुर्विजय शाक्य, रामगोपाल मिश्रा, आरएस पाल, सुरेश राठौर आदि मौजूद थे। संचालन नेकपाल कश्यप और राणप्रताप सिंह ने किया।

भावनात्मक तरीके से दिल जीतने की कोशिश
केशव प्रसाद मौर्य ने भावनात्मक तरीके से जनता का दिल जीतने की कोशिश की। उन्होंने मोदी के हर कार्य की प्रशंसा करते हुए जनता से सवाल किए। कहा कि वह गोली का जवाब गोले से देने वाले या फिर संसद में आंख मारने वाला पीएम चाहते हैं? उन्होंने एयर स्ट्राइक को भी मोदी सरकार की उपलब्धि बताया। बोले- ये चुनाव केवल धर्मेंद्र को सांसद बनाने का नहीं, बल्कि मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है।


‘झूठ बोलने की ऑटोमेटिक मशीन है कांग्रेस’
दातांगज (बदायूं)। कार्यक्रम के बाद उप मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस और उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष को झूठ बोलने की ऑटोमेटिक मशीन बताया। बोले- जिनका इस देेश में 55 सालों तक शासन रहा, यदि उन्होंने कुछ कराया होता तो उन्हें घोषणापत्र लाने की जरूरत नहीं होती। जनता इस झूठ, धोखे और फरेब को जानती है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यदि प्रियंका गांधी के पूर्वांचल के प्रभारी बनने के बाद भी उनके भाई को अमेठी छोड़कर केरल जाना पड़ा तो उनका कितना प्रभाव है, इसका अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed