{"_id":"5c700612bdec224c74121a74","slug":"61550845458-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों में कहीं पर भी न रहे गंदगी: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों में कहीं पर भी न रहे गंदगी: डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को बीडीओ और प्रधानों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि नमामि गंगे योजना के तहत चयनित 42 गांवों में कहीं पर भी गंदगी नहीं रहनी चाहिए। उन गांवों में अभियान चलाकर सफाई कराई जाए। उन्होंने प्रत्येक ग्राम स्तर पर सप्ताह में एक बार एंटी लार्वा का छिड़काव और फॉगिंग कराने के भी निर्देश दिए।
शुक्रवार को कलक्ट्रेट में डीएम की अध्यक्षता में स्वच्छता के संबंध में बैठक हुई। उन्होंने प्रधानों से कहा कि प्रत्येक गांव में प्रतिदिन कूड़ा गड्ढे में ही डाला जाए। प्रधान यह देख लें कि कहीं पर भी पॉलीथिन का प्रयोग न हो। यदि कहीं होता दिखाई पड़े, तो तुरंत उस व्यक्ति के खिलाफ रिपार्ट दर्ज कराएं। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं से इन ग्राम पंचायतों में तेजी से काम कराया जाए। जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ गरीबों को अवश्य मिले। उन्होंने प्रधानों को निर्देश दिए कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में एंटी लार्वा के लिए स्प्रे मशीन व एक फॉगिंग मशीन खरीद लें, साथ ही सप्ताह में एक दिन इसका छिड़काव अवश्य कराएं। प्रधान ये भी ध्यान रखें कि ग्राम पंचायतों में बनी अस्थायी गोशालाओं में रहने वाले पशुओं को किसी प्रकार की कोई समस्या न हो।