{"_id":"5c1154cdbdec2220567c91f7","slug":"61544639693-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसए दफ्तर पर शिक्षकों ने किया धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसए दफ्तर पर शिक्षकों ने किया धरना-प्रदर्शन
Updated Thu, 13 Dec 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय आह्वान पर बुधवार को संगठन के जिला संयोजक संजीव कुमार शर्मा की अगुवाई में शिक्षक-शिक्षिकाओं ने 11 सूत्री मांगों को लेकर बीएसए कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। जुलूस निकालते हुए शिक्षक कलक्ट्रेट पहुंचे और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
धरना स्थल पर जिला संयोजक संजीव शर्मा ने कहा कि एक ही परिसर में संचालित प्राथमिक-उच्च प्राथमिक स्कूलों का संविलयन करते हुए कक्षा एक से आठ तक विद्यालय का संचालन किए जाने के आदेश निर्गत किए हैं जो बेसिक शिक्षा परिषद की नियमावली के विपरीत है। ऐसे में प्रदेश में हजारों शिक्षकों के पद समाप्त हो जाएगा और शिक्षकों की पद्दोन्नति के अवसर भी खत्म हो जाएंगे। इस शासनादेश को वापस लिया जाए। अंतरजनपदीय स्थानांतरण को निर्धारित सेवावधि पांच वर्ष से घटाकर एक वर्ष की जाए। नवनियुक्त शिक्षकों से शपथ पत्र लेकर उनका शीघ्र वेतन दिया जाए। अन्य वक्ताओं ने स्वेटर और यूनिफार्म की कीमत दो सौ रुपये से बढ़ाकर चार सौ रुपये की जाए। शिक्षकों के सामूहिक बीमा की बीमित धनराशि में वृद्धि का प्रस्ताव पांच साल से लंबित है,उसे शीघ्र ही बीमित धनराशि 10 लाख की जाए। वक्ताओं ने अन्य सभी समस्याओं पर को भी उठाया और शासन से उन्हें जल्द दूर कराने की मांग की। धरना-प्रदर्शन में संगठन के अंबियापुर ब्लाक अध्यक्ष सुशील चौधरी, उदयवीर सिंह, शैलेंद्र सिंह, पवन यादव, सुरेंद्र सिंह, संजय यादव, मधुकर उपाध्याय, सोनी गुप्ता आदि थे।