फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   शहर को अतिक्रमण मुक्त करने का दावा हुआ धराशाई

शहर को अतिक्रमण मुक्त करने का दावा हुआ धराशाई

Thu, 13 Dec 2018 12:04 AM IST
Updated Thu, 13 Dec 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
शहर को अतिक्रमण मुक्त करने का दावा हुआ धराशाई
 नगर पालिका का परिषद के अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर जिस तरह की आशंका थी, वहीं अब तक देखने में मिला है। दो दिन से चल रहे इस अभियान में पालिका ने अतिक्रमण के नाम पर सिर्फ खंभों पर लगे होर्डिंग्स और गरीबों के खोखे ही हटवाए। बुधवार को तीसरे दिन कचहरी तिराहे से दातागंज मोड़ तक चले अभियान में साढ़े तीन घंटे में दो दिन पहले तक चले अभियान की तरह ही आज अपने कार्य को गति दी। अधिशासी अधिकारी अभियान की शुरुआत करने के कुछ देर बाद लौट गए, चूंकि कोई अधिकारी साथ नहीं था, ऐसे में कर्मचारियों ने मनमाफिक तरीके से होर्डिंग्स और बैनर को हटाया। प्रभावशाली लोगों के अतिक्रमण तक जेसीबी नहीं पहुंची। हालांकि पालिका प्रशासन ने चार दिन पहले इस अभियान को लेकर लोगों को चेताया था।
विज्ञापन

दरअसल चंद दिन पहले डीएम को पारा कलक्ट्रेट से जिला अस्पताल रोड तक सड़क पर मिले अतिक्रमण को देखकर चढ़ गया था। तभी उन्होंने पालिका प्रशासन को अतिक्रमण हटाए जाने को अभियान चलाए जाने का आदेश दिया था। पालिका ने 10 दिसंबर से तीन जनवरी तक लगातार अभियान चलाने का कार्यक्रम भी जारी कर दिया। निर्धारित तिथि से पालिका प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। दो दिन तक पालिका ने सड़क के दोनों ओर खंभों से होर्डिंग्स और बैनर हटाए। साथ ही कुछ गरीब लोगों के खोखे हटाकर अपनी मंशा जाहिर कर दी। बुधवार को भी कुछ ऐसा ही अभियान के दौरान देखने में आया है। पालिका प्रशासन ने कचहरी तिराहे से अभियान की शुरुआत की। ईओ संजय तिवारी ने अभियान शुरू कराया। उनके सामने भी होर्डिंग्स हटाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed