{"_id":"5acf5e664f1c1b483d8b4bf1","slug":"61523539558-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीएम ने दीवार पर लघु शंका करने पर कर्मचारी को बनाया मुर्गा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीएम ने दीवार पर लघु शंका करने पर कर्मचारी को बनाया मुर्गा
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
Updated Thu, 12 Apr 2018 07:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। जगह-जगह वाल पेंटिंग की जा रही है, ताकि शहर सुंदर दिखा सके। लेकिन इसके बावजूद भी लोग सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। एडीएम एफआर ने एक कर्मचारी को कलक्ट्रेट की दीवार पर पेशाब करते देख उसे पकड़वाकर मुर्गा बनाया। माफी मांगने के बाद में उसे छोड़ा।
गुरुवार को एडीएम वित्त एवं राजस्व महेंद्र सिंह कलक्ट्रेट जा रहे थे। तभी कलक्ट्रेट परिसर की एक दीवार पर एक व्यक्ति पेशाब करता हुआ दिख गया। इसे देखकर एडीएम भड़क गए। उन्होंने अपने अर्दली को भेज उसे पकड़ने कर लाने के निर्देश दिए। इसके बाद में उन्होंने संबंधित व्यक्ति पर जुर्माना भरने के निर्देश दिए। उसने उन्हें बताया कि वह कलक्ट्रेट में एक विभाग में तैनात कर्मचारी है। इस पर एडीएम ने उस पर जुर्माना न डालते हुए अपनी इस भूल के लिए मुुर्गा बनने के निर्देश दिए। कर्मचारी जब मुर्गा बना और वहीं माफी मांगी, उसके बाद में उसे छोड़ दिया गया। इसको लेकर आसपास से निकल रहे लोगों ने उसे सराहनीय कदम बताया। कहा कि इस प्रकार के लोगों को मौके पर ही दंड दिया जाना चाहिए।