{"_id":"5a9d57464f1c1b641f8b8d55","slug":"61520260934-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंग्रेजी का पेपर सरल देख खिल उठे बच्चों के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंग्रेजी का पेपर सरल देख खिल उठे बच्चों के चेहरे
Updated Mon, 05 Mar 2018 08:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-21
अंग्रेजी का सरल पेपर देख
खिल उठे बच्चों के चेहरे
कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई सीबीएसई 10 वीं और 12 वीं की परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) की परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो गईं। इस दौरान जिले के तीनों परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। इन केंद्रों पर 12 वीं के 783 परीक्षार्थियों ने अंग्रेजी का पेपर दिया। वहीं 10 वीं में केवल छह परीक्षार्थी बैठे। परीक्षा सुबह 10.30 से 1.30 बजे तक हुई।
नकलविहीन परीक्षा कराने के उद्देश्य से तीनों परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। मुख्य गेट पर परीक्षार्थियों की गहन तलाशी ली गई। इसके बाद में उन्हें कक्षों में जाने दिया गया। मदर ऐथेना स्कूल में परीक्षा देेकर बाहर निकले परीक्षार्थियों के चेहरे खिले हुए नजर आ रहे थे। न्यू आदर्श कॉलोनी निवासी विपिन गुप्ता और आवास विकास कॉलोनी निवासी रितेश शर्मा ने बताया कि पेपर बेहद ही आसान था। जो याद किया था, उसी में से पेपर आया। साथ ही कॉलेज में कराई गई तैयारी से काफी फायदा मिला।
------------
सबसे ज्यादा परीक्षार्थी केंद्रीय विद्यालय में रहे
केंद्रीय विद्यालय शेखूपुर में 12 वीं में 320 पंजीकृत परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें चार अनुपस्थित रहे। इसके बाद में ब्लूमिंगडेल स्कूल में 297 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें नौ गैर हाजिर रहे। जबकि मदर एंथेना स्कूल में 193 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 14 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
---
पहले दिन सिर्फ छह परीक्षार्थी ने दिया 10 वीं का पेपर
-सीबीएसई की परीक्षा में सोमवार को हाईस्कूल का इंफॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी का पेपर था। इसमें केवल छह परीक्षार्थी ही पंजीकृत थे। जो सभी उपस्थित रहे।