फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   अज्ञात वाहन ने घोड़ा-बुग्गी को रौंदा, चालक की मौत

अज्ञात वाहन ने घोड़ा-बुग्गी को रौंदा, चालक की मौत

Thu, 01 Mar 2018 04:40 PM IST
Updated Thu, 01 Mar 2018 04:40 PM IST
विज्ञापन
अज्ञात वाहन ने घोड़ा-बुग्गी को रौंदा, चालक की मौत
फोटो-17
विज्ञापन

अज्ञात वाहन ने घोड़ा-बुग्गी
को रौंदा, चालक की मौत
बिसौली-बिल्सी मार्ग बना दुर्घटनाओं का क्षेत्र
अमर उजाला ब्यूरो
बिल्सी।
बिसौली-बिल्सी मार्ग दुर्घटना जोन बन गया है। इस रोड पर पिछले 24 घंटों में अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में दो लोगों की जान चली गई। इनमें घोड़ा-बुग्गी चालक शामिल है।
बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव वहेटा गुसाई निवासी 28 वर्षीय अब्दुल हसन पुत्र अब्दुल घोड़ा-बुग्गी चलाता था। गुरुवार सुबह करीब छह बजे वह घोड़ा-बुग्गी में कच्ची ईंटें लेकर परौली गांव के निकट स्थित ईंट भट्ठा जा रहा था। रास्ते में बिल्सी-बिसौली रोड पर गांव परौली के निकट उसकी बुग्गी में एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें बुग्गी चालक अब्दुल हसन गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंचे परिवार वाले अस्पताल ले जाते इससे पहले अब्दुल हसन ने दम तोड़ दिया। पता लगने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

इससे पहले बुधवार रात इसी रोड पर गांव दीननगर शेखपुर निवासी रामसेवक, सूरजमुखी और गुड्डो देवी अपनी रिश्तेदारी भानपुर गांव से अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में परौली गांव के पास उनकी बाइक में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें सूरजमुखी की मौत हो गई। जबकि रामसेवक और गुड्डो देवी घायल हो गए। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed