फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   डीएम के हस्तक्षेप पर जोड़ा मेडिकल कालेज का कनेक्शन

डीएम के हस्तक्षेप पर जोड़ा मेडिकल कालेज का कनेक्शन

Tue, 09 Jan 2018 10:01 AM IST
Updated Tue, 09 Jan 2018 10:01 AM IST
विज्ञापन
डीएम के हस्तक्षेप पर जोड़ा मेडिकल कालेज का कनेक्शन
जिलाधिकारी के हस्तक्षेप पर जोड़ा मेडिकल कॉलेज का कनेक्शन
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं पर बाकी है 40 करोड़ का बिल
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। डीएम के हस्तक्षेप पर राजकीय मेडिकल कॉलेज का कनेक्शन जोड़ दिया गया है। 59 लाख का बकाया होने पर विद्युत विभाग ने राजकीय मेडिकल का बिजली कनेक्शन एक सप्ताह पूर्व काटा था। अंधेरे में डूबे मेडिकल कॉलेज में जैसे-तैसे जेनरेटर लगाकर काम चलाया जा रहा था। इस बारे में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरपी सिंह ने डीएम और बिजली विभाग के अधिकारियों के सामने वास्तविकता बताई।
उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज के पास धन आ चुका है पर इसे एक मद से दूसरे मद में ट्रांसफर करने के लिए आवश्यक अनुमति जरूरी है। यह अनुमति भी एक दो दिन में मिलने की उम्मीद है। तब डीएम के हस्तक्षेप पर मेडिकल कॉलेज की बिजली चालू करा दी गई। विद्युत विभाग को आश्वासन दिया गया कि एक सप्ताह में बकाया बिल चुका दिया जाएगा।
विज्ञापन

मार्च तक विद्युत विभाग को 50 करोड़ रुपये शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं से वसूलने हैं। विभाग अब तक बारह करोड़ वसूल कर सका है। कई सरकारी विभाग भी बिल का करोड़ों रुपया दबाए बैठे हैं। वहीं विद्युत विभाग उपभोक्ताओं से करोड़ों की रकम वसूलने के लिए कनेक्शन भी काट रहा है। कई के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज करा चुका है। तब भी खंड प्रथम में बिजली विभाग का लगभग 40 करोड़ का बिल उपभोक्ताओं पर बाकी है। इसमें से विभाग अब तक केवल 12 करोड़ के लगभग रुपये की वसूली कर सका है। जबकि मार्च आने में दो माह ही समय बचा है। वहीं खंड द्वितीय के ग्रामीण उपभोक्ता भी बिजली वालों को बिल चुकाने के मूड में नहीं दिखाई दे रहे हैं। कई प्रयासों के बाद भी ऐसे उपभोक्ताओं ने बड़ी मुश्किल से विभाग को केवल एक करोड़ रुपया ही अदा किया है। जबकि खंड दो के उपभोक्ताओं पर विभाग का दस करोड़ रुपया वसूला जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
वर्जन
शहरी उपभोक्ताओं से लगभग 40 करोड़ की वसूली की जानी है। अब तक दस प्रतिशत के लगभग वसूली हुई है। सरकारी विभागों से अगर बकाया बिल मिल जाए तो विभाग को टारगेट पूरा करने में आसानी होगी।

- विजेंद्र सिंह, एक्सीएन प्रथम खंड
-----
ग्रामीण क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं पर लगभग दस करोड़ का बिजली का बिल बकाया है। केवल छह प्रतिशत ही ग्रामीण बिजली का बिल जमा करा सके हैं। जबकि विभाग लगातार बिजली दे रहा है। फिर भी उपभोक्ता बिजली का बिल चुकाने में आनाकानी कर रहे हैं।
- छैल बिहारी, एक्सीएन द्वितीय खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed