{"_id":"596cc4054f1c1b2b4e8b4679","slug":"61500300293-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकांश एटीएम हुए कैशलेस, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकांश एटीएम हुए कैशलेस, लोग परेशान
Updated Mon, 17 Jul 2017 07:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-8,9,10
अधिकतर एटीएम फिर कैशलेस
बैंक अधिकारियों ने कहा, आरबीआई से नहीं आ रहा कैश, लोगों को हो रही परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। शहर के अधिकतर एटीएम फिर कैशलेस हो गए हैं। नोटबंदी के बाद से एटीएम में बीच-बीच में कैश की कमी बन रही है। कैश न निकलने से लोग परेशान हैं। उनको भटकना पड़ रहा है। बैंक अधिकारियों का कहना है कि आरबीआई से पर्याप्त करेंसी नहीं आ रहीं हैं।
इदर, प्राइवेट बैंक के ही कुछ एटीएम में कैश होने का जानकारी पर सुबह से लोग जुट जाते हैं। जिससे कुछ ही घंटों में कैश खत्म होने के बाद फिर दिक्कत खड़ी हो जाती है। शहर के लावेला चौक, इंद्रा चौक, सिविल लाइंस, छह सड़का, रजी चौक आदि स्थानों पर एसबीआई, पीएनबी, ओबीसी और बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम सोमवार को कैशलेस थे। कुछ पर ततो कैश न होने का नोटिस भी चस्पा कर दिया गया था और कुछ को खराब बताया जा रहा था। इससे कैश निकालने आ रहे लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ा। लोगों का कहना है कि पिछले साल नवंबर में हुई नोटबंदी के बाद एटीएम में बीच-बीच में कैश की किल्लत बनी हुई है। पिछले दिनों भी एटीएम में कैश नहीं था।
--
सोमवार को ये रहे एटीएम के हालात
-दोपहर 2 बजे लावेला चौक स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम पर नो कैश का नोटिस चस्पा लगा था। गार्ड ने बताया कि दो दिन से कैश नहीं आया है। कब तक एटीएम ठीक होगा, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
- दोपहर 3 बजे लावेला चौराहा स्थित पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम कैशलेस था। एटीएम के बाहर पीएनबी का कैश वाहन खड़ा था। बताया गया कि कैश सुबह पड़ा था और दो घंटे में ही खत्म हो गया।
-दोपहर एक बजे नगरपालिका रोड पर स्टैट बैंक और एचडीएफसी बैंक के एटीएम में कैश रहा। ऐसे में यहां सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटी रही। कैश निकालने को लेकर लाइन में लगे लोगों में नोकझोंक भी हुई। दोपहर बाद यहां भी कैश खत्म हो गया।
--
कुछ एटीएम पर कैश की किल्लत है। पहले के मुकाबले आरबीआई से कैश कम आ रहा है इसलिए यह समस्या है। कैश की मांग लगातार की गई है। जल्द ही समस्या दूर हो जाएगी।
-डीके चड्ढा, पीएनबी काउंसलर