{"_id":"58fcf8234f1c1bee488b5489","slug":"608-candidates-in-the-gti-examination-are-absent","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीटीआई की परीक्षा में 608 परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीटीआई की परीक्षा में 608 परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
Updated Mon, 24 Apr 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौ केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच कराई गई परीक्षा
राजकीय पॉलिटेक्निक संयुक्त प्रवेश परीक्षा शहर के नौ केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच कराई गई। इस परीक्षा में जिले के 4213 परीक्षार्थी बैठे। परीक्षा पारदर्शी और नकलविहीन कराने के लिए 11 मजिस्ट्रेट और पांच जोनल मजिस्ट्रेट लगाए गए। वहीं केंद्रों पर भारी मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात रहा।
रविवार को राजकीय पॉलिटेक्निक की परीक्षा शहर के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, पार्वती कन्या इंटर कॉलेज, राजाराम महिला इंटर कॉलेज, केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज, कुंवर रुकुम सिंह वैदिक इंटर कालेज, इस्लामियां इंटर कॉलेज और एसके इंटर कॉलेज में ब्लाक ए और ब्लाक बी के केंद्रों पर कराई गई। इसके लिए हर केंद्र पर एक-एक मजिस्ट्रेट पांच जोनल मजिस्ट्रेट के बीच परीक्षा हुई। सिटी मजिस्ट्रेट श्रीराम यादव, एसडीएम जंगबहादुर यादव, डीआरओ हरीराम यादव, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अजय कुमार राय और नीतीश कुमार सिंह को आरक्षित जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया। हालांकि परीक्षा शांतिपूर्वक निपट गई। परीक्षा केंद्रों पर भारी पुलिस फोर्स के साथ परीक्षा संपन्न कराई गई। राजकीय पॉलिटेक्निक संयुक्त प्रवेश परीक्षा में 4821 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, लेकिन परीक्षा सिर्फ 4213 ने दी। परीक्षा दो पालियों में सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और शाम को ढाई बजे से साढ़े पांच बजे तक कराई गई। नौ केंद्रों पर प्रथम पाली की परीक्षा में 3984 छात्र पंजीकृत थे, जिसमें 3500 उपस्थित रहे। वहीं दो केंद्रों पर द्वितीय पाली में 837 पंजीकृत थे, जिसमें 713 ने अनुपस्थित रहे।
कड़ी सुरक्षा में हुई जीटीआई की परीक्षा
शहर में जीटीआई की परीक्षा कुछ अलग दिखी। नौ केंद्रों पर एक-एक मजिस्ट्रेट के साथ और पांच जोनल मजिस्ट्रेट लगाकर पहली बार परीक्षा कराई गई। वहीं हर केंद्र पर लगभग दस पुलिस कर्मी तैनात रहे। जीटीआई की परीक्षा में ऐसा पहली बार देखने को मिला।