फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   5.50 Crore Sanctioned for Road Construction in 14 Villages

Budaun News: 14 गांवों में सड़कों के निर्माण के लिए 5.50 करोड़ मंजूर

Wed, 01 Apr 2026 12:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
5.50 Crore Sanctioned for Road Construction in 14 Villages
बदायूं। सदर विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई रफ्तार मिलने जा रही है। शहर भाजपा विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता के प्रयासों से शासन ने त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत 14 गांवों में सड़कों के निर्माण के लिए 5 करोड़ 50 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत कर दी है। इसमें से 1 करोड़ 19 लाख रुपये की पहली किस्त कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग (आरईएस) को प्राप्त भी हो चुकी है। इससे जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि चयनित सभी गांवों में सड़कें लंबे समय से जर्जर हालत में थीं, जिससे ग्रामीणों को, विशेषकर बरसात के दिनों में आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। इन सड़कों के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर विधायक ने शासन को प्रस्ताव भेजा था, जिस पर अब मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन

विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि ग्राम केली, मोहम्मद नगर सुल्लारा, गाजीपुर, गोठा, कालिया काजमपुर, नरखेड़, कोटरा रसूल, औरंगाबाद खालसा, रकुल खोल, कुआं डंडा, पालिया झंडा, कोठी सराय, सिकरापुर, मोहनपुर समेत 14 गांवों में इंटरलॉकिंग व लेपन कार्य कराए जाएंगे। इन परियोजनाओं के पूरा होने से गांवों की संपर्क व्यवस्था मजबूत होगी और ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



50 लाख के विकास कार्यों का किया लोकार्पण
बदायूं। विकास कार्यों को गति देते हुए सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने विधानसभा क्षेत्र के दो गांवों में करीब 50 लाख रुपये की लागत से कराए गए विभिन्न जनहित कार्यों का लोकार्पण किया।

विधायक ने ग्राम वहोरपुरा एवं ग्राम वरखेड़ा में नवनिर्मित सीसी सड़कों और बरातघर की बाउंड्रीवाल का विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया। इन विकास कार्यों के पूरा होने से ग्रामीणों को लंबे समय से चली आ रही कीचड़ और जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी, साथ ही आवागमन भी अब अधिक सुगम हो सकेगा।
इस मौके पर विधायक ने बताया कि वरखेड़ा गांव में पहले बरातघर का निर्माण कराया गया था, लेकिन उसकी बाउंड्रीवाल की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी, जिसे अब पूर्ण कर ग्रामीणों को समर्पित किया गया है। इस अवसर पर अनेक पाल सिंह पटेल, सोबरन सिंह राजपूत आदि मौजूद रहे। संवाद

सड़कों के निर्माण के लिए 4.95 करोड़ हुए स्वीकृत



बिल्सी। विधानसभा बिल्सी क्षेत्र में सड़कों के नवनिर्माण और मरम्मत कार्यों को लेकर बड़ी सौगात मिली है। क्षेत्रीय विधायक हरीश शाक्य के प्रयासों से मुख्यमंत्री त्वरित योजना के अंतर्गत 4 करोड़ 95 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।



योजना के तहत बेहटा जवी, गढ़ी, सिमर्रा भोजपुर, गडरपुरा, गुधनी, उझानी, बरामालदेव, रमपुरा ऐनुद्दीन और बीवीगंज समेत कई ग्राम पंचायतों में सड़क निर्माण और मरम्मत कार्य कराए जाएंगे। स्वीकृत धनराशि से क्षेत्र की प्रमुख सड़कों का चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण और नवनिर्माण होगा, जिससे आवागमन सुगम और सुरक्षित बनेगा।




विधायक हरीश शाक्य ने बताया कि क्षेत्र में सड़क विकास उनकी प्राथमिकता में शामिल है। बेहतर सड़कों से आम जनता को सीधा लाभ मिलेगा और ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed