फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   52-year-old woman left her husband and children for her lover in budaun

प्रेमी संग गई नौ बच्चों की मां: बहू के जेवर भी ले गई... प्यार में 52 साल की महिला ने पार कर दीं सारी हदें

Thu, 11 Sep 2025 07:54 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 11 Sep 2025 07:54 PM IST
सार

बदायूं जिले में 32 साल के युवक के प्यार में डूबी 52 साल की महिला ने सारी हदें पार कर दीं। उसने अपने आठ बच्चों और पति को छोड़ दिया। एक बेटी को लेकर प्रेमी के साथ चली गई। 

विज्ञापन
52-year-old woman left her husband and children for her lover in budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI

विस्तार

बदायूं जिले में शादी के 32 साल साल बाद महिला को एक व्यक्ति से प्यार हो गया। वह घर छोड़कर उसके साथ चली गई। इसके बाद पति पुलिस के चक्कर लगाकर परेशान हो गया। पुलिस ने उसको बरामद कर कोर्ट में पेश किया। जहां महिला ने अपने नौ बच्चों व पति को छोड़कर प्रेमी के साथ रहने की बात कही। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने उसको प्रेमी के हवाले कर दिया। महिला प्रेमी के साथ चली गई।

विज्ञापन


उसहैत थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने कोर्ट में दिए बयान की चर्चा हर तरफ हो रही है। महिला के नौ बच्चे हैं। तीन बच्चों की शादी हो गई है। नानी व दादी कहने वाले बच्चे हैं। 52 साल की उम्र में महिला को ऐसा इश्क हुआ कि 32 साल के प्रेमी के साथ चली गई। करीब बीस दिन से उसका पति थाने के चक्कर लगा रहा था। अफसरों के निर्देश पर पुलिस ने महिला को बरामद कर लिया। 
विज्ञापन


उसका मेडिकल परीक्षण कराने के बाद बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया गया। महिला ने बयान दिया कि वह अपने प्रेमी के साथ ही रहेगी। उसे पति व बच्चों से कोई मतलब नहीं है। बयान सुनने के बाद कोर्ट ने प्रेमी के साथ भेजने के निर्देश दिए। महिला प्रेमी संग चली गई। पति व बच्चे मायूस होकर घर लौट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

चार बीघा जमीन खरीदकर कर दी थी पत्नी के नाम
पति ने बताया कि उसने कभी पत्नी व बच्चों को परेशान नहीं रहने दिया। मेहनत मजदूरी कर समय से भोजन कपड़ा आदि दिया। चार बीघा जमीन भी पत्नी के ही नाम खरीदी थी। इसके बाद भी पत्नी ने बच्चों का भी मोह नहीं किया। आरोप है कि बहू के जेवर भी वह अपने साथ ले गई।

दस साल की बेटी को ले गई साथ
पति को धोखा देने वाली 52 वर्षीय महिला महिला के एक बेटे व दो बेटियों की शादी हो चुकी है। उनके भी बच्चे हैं। मां की करतूत पर अब बच्चे भी शर्मिंदगी महसूस कर रहे हैं। उनकी मां ने इस उम्र पर जाकर ऐसा कदम उठाया है। महिला अपने साथ दस साल की बेटी को ले गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed