{"_id":"5c115635bdec22415b096ea0","slug":"51544640053-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब पढ़ाई छोड़ चुकी लड़कियों को भी मिलेगा पोषाहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब पढ़ाई छोड़ चुकी लड़कियों को भी मिलेगा पोषाहार
Updated Thu, 13 Dec 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कक्षा आठ पास करने के बाद घर बैठी उन किशोरियों के लिए ये अच्छी खबर है। जो गरीबी के चलते शिक्षा से वंचित हो गई ओर भरपेट भोजन भी नहीं मिला। ऐसी किशोरियों के कल्याण को सरकार ने एक योजना शुरू की है। इस योजन के तहत उन किशोरियों को कुपोषण से दूर करने के लिए पोषाहार दिया जाएगा। साथ ही उन्हें आगे के लिए शिक्षित भी किया जाएगा। इस की जिम्मेदारी बाल विकास विभाग को सौंपी।
बाल विकास विभाग ने स्कूल न जाने वाली (ड्राप आउट स्कूल) किशोरियों का चिन्हांकन करा लिया है। जिले में करीब दस हजार के आस-पास किशोरियां किसी भी स्कूल में पढने नहीं जा रही हैं। इनके पोषण की कवायद शुरू कर दी गई है। कुपोषण को दूर करने के लिए किशोरियों को साल में 300 दिन अनुपूरक पोषाहार दिया जाएगा। मीठा दलिया, नमकीन दलिया व लड्डू प्रीमिक्स दिए जाएंगे। साथ ही मोटा अनाज उपलब्ध कराया जाएगा। हर चौथे माह पर 450 ग्राम देशी घी भी किशोरियों को दिया जायेगा। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषाहार वितरण के साथ ही चिंहित किशोरी और बालिकाओं का समूह बनाया जाएगा। इसे वीरांगना दल कहा जाएगा। इन्हें विभाग की ओर से चलाई जा रही सभी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।