{"_id":"5b71dc7942c7924ac77ec16d","slug":"51534188665-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई में छात्रों ने किया हंगामा, लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीआई में छात्रों ने किया हंगामा, लगाया जाम
Updated Tue, 14 Aug 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो--44, 45
आईटीआई में छात्रों ने किया हंगामा, लगाया जाम
प्रवेश फार्म जमा नहीं होने पर नाराज हुए, पुलिस ने जाम खुलवाया अमर उजाला ब्यूरो
सिलहरी (बदायूं)। आईटीआई (राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान) में सोमवार को प्रवेश फार्म जमा नहीं होने पर छात्र भड़क गए। उन्होंने गेट पर हंगामा कर दिया और उसके बाद जाम लगाकर कुंवरगांव-बदायूं मार्ग का आवागमन ठप कर दिया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने जैसे-तैसे जाम खुलवाया परंतु छात्रों की समस्या का समाधान फिर भी नहीं हो सका।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र में आंवला मार्ग पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान है। सोमवार सुबह करीब 10 बजे दर्जनों छात्र अपने प्रवेश फार्म जमा करने के लिए आईटीआई पहुंचे थे। उस समय आईटीआई का गेट अंदर से बंद था। छात्रों का आरोप है कि फार्म जमा करने के लिए उन्होंने गेट खुलवाया था। अंदर जाते समय कर्मचारियों ने धक्कामुक्की कर दी और उन्हें बाहर निकाल दिया। इससे छात्रों में आक्रोश फैल गया। उसके बाद छात्रों ने एकत्र होकर लकड़ी डालकर आंवला-बदायूं मार्ग पर जाम कर दिया। गेट पर हंगामा किया। इसकी सूचना मिलते ही यूपी 100 पुलिस और खेड़ा नवादा चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार यादव पुलिस बल के साथ पहुंच गए। उन्होंने छात्रों को समझा-बुझाकर जाम खुलवा दिया। इस दौरान करीब एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा।
इस दौरान वैभव पाराशरी, प्रशांत, अलका, अमित, योगेश, नीरज, सौरभ और लेखराज आदि ने बताया कि ऑनलाइन फॉर्म भरे जाने की अंतिम तिथि 14 अगस्त नेट पर है। परंतु आईटीआई में 11 अगस्त से फार्म जमा करने बंद कर दिए हैं। इससे दर्जनों छात्रों को बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन
वर्जन--
आईटीआई में फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 11 अगस्त थी। छात्र दो दिन बाद फार्म जमा करने पहुंचे थे। इसलिए फार्म जमा नहीं हो सके। जाम तुरंत खुलवा दिया गया था। इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
-प्रमोद कुमार यादव, चौकी प्रभारी खेड़ा नवादा