{"_id":"5a9aa2744f1c1bbe218b5e67","slug":"51520083572-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच मार्च से सीबीएसई की परीक्षाएं शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच मार्च से सीबीएसई की परीक्षाएं शुरु
Updated Sat, 03 Mar 2018 07:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई की परीक्षाएं कल से, तैयारियां जोरों पर
12 विद्यालयों के 1396 स्टूडेंट्स होंगे शामिल
जिले में बनाए गए हैं तीन केंद्र, सीसीटीवी की निगरानी में होंगी परीक्षाएं
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की इंटरमीडिएट और हाईस्कूल की परीक्षाएं पांच मार्च से शुरू हो रहीं हैं जो चार अप्रैल तक चलेंगी। शहर में तीन केंद्र बनाए गए हैं।
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं छह फरवरी से चल रहीं हैं जो 12 मार्च को खत्म होंगी। सीबीएसई की परीक्षाएं सुबह 10.30 बजे से शुरू होंगी। परीक्षा कार्यक्रम घोषित होने के साथ ही स्टूडेंट्स भी तैयारी में जुट गए हैं। परीक्षा में अच्छे अंक लाने को बोर्ड की ओर से सैंपल पेपर भी जारी कर दिए हैं जो सीबीएसई बोर्ड की साइट पर देखे जा सकते हैं।
.........
12 विद्यालयों के 1396 विद्यार्थी शामिल होंगे परीक्षा में
सीबीएसई परीक्षाओं को स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने को जिले में केंद्रीय विद्यालय शेखूपुर, मदर एथेना और ब्लूमिंगडेल को केंद्र बनाया गया है। इन केंद्रों पर फ्लोरेंस नाइटएंगिल स्कूल, महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, ब्लूमिंगडेल, बीआरबी स्कूल, केंद्रीय विद्यालय, टिथोनस इंटरनेशनल स्कूल, बाबा इंटरनेशनल स्कूल, जीलॉट पब्लिक स्कूल, आरके पब्लिक स्कूल मुजरिया, एचपी इंटर नेशनल स्कूल, एपीएस इंटर नेशनल स्कूल उझानी, मदर एथेना स्कूल के 1396 छात्र- छात्राएं परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
........
सीसीटीवी की निगरानी में होगी परीक्षा
परीक्षा समन्वयक पविता यादव ने कहा है कि तीनों केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। उसी की निगरानी में परीक्षाएं होंगी। केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस फोर्स भी रहेगा। इस संबंध में एसएसपी को भी पत्र लिखा गया है।
....
सीबीएसई परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स मन में किसी तरह का तनाव न रखें। अच्छी तैयारी के साथ पूर्ण मनोयोग से परीक्षा दें। पूरा फोकस परीक्षा पर ही रहना चाहिए।
- डॉ.श्यामेश शर्मा, प्रधानाचार्य टिथोनस इंटरनेशनल स्कूल