{"_id":"5a5cbee04f1c1b91268b4855","slug":"51516027616-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे में बदायूं-बरेली हाईवे पर कई वाहन भिड़े, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे में बदायूं-बरेली हाईवे पर कई वाहन भिड़े, छह घायल
Updated Tue, 16 Jan 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
बिनावर में ट्रक में भिडी ट्राली।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनावर। बदायूं-बरेली हाईवे पर कोहरे के दौरान कई वाहन आपस में भिड़ गए। इसमें छह लोग घायल हो गए।
बिनावर थाना क्षेत्र में बदायूं-बरेली हाईवे पर घटपुरी गांव के निकट सोमवार सुबह एक व्यक्ति ट्रैक्टर-ट्रॉली में बालू लेकर जा रहा था। उस वक्त घना कोहरा छाया हुआ था। चालक ने अचानक ट्रैक्टर मोड़ दिया। ट्रॉली के पीछे से बरेली की तरफ से जा रहा ट्रक भिड़ गया। उसके पीछे रोडवेज की कई बसें आपस में टकरा गईं। इससे रोडवेज बस में बैठी महिला कनीज बानो पत्नी अलीजान थाना कलान, ट्रक चालक जुबेर, हेल्पर सरफराज निवासी भरतपुर राजस्थान, रोडवेज बस चालक अंकित निवासी सिविल लाइंस बदायूं आदि घायल हो गए। अन्य कई यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। इस हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी से वाहनों को हटकवा कर जाम खुलवाया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया।