फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   खुले में शौच की आदत, मानसिक बीमारी: सीडीओ

खुले में शौच की आदत, मानसिक बीमारी: सीडीओ

Tue, 19 Dec 2017 12:21 AM IST
Updated Tue, 19 Dec 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
खुले में शौच की आदत, मानसिक बीमारी: सीडीओ
कार्यक्रम में बोलते सीडीओ। - फोटो : अमर उजाला
बदायूं। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की ओर से उझानी ब्लाक के गांव अब्दुल्लागंज के सालिगराम इंटर कॉलेज में निबंध, पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। कहा कि सभी बच्चे अपने-अपने घरों में जाकर परिवार के सदस्यों को बताए। साथ ही घर में ‘इज्जत घर’(शौचालय) बनवाने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन

सोमवार को सीडीओ शेषमणि पांडेय गांव अब्दुल्लागंज के सालिगराम इंटर कॉलेज पहुंचे। वहां उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य होते हैं। कोई मां-बाप नहीं चाहेगा कि उसका भविष्य खराब हो। इसी को ध्यान में रखते हुए बच्चे गांव में चल रहे स्वच्छ भारत अभियान का हिस्सा बनकर इसकी शुरूआत अपने ही घर से करें। जिन बच्चों के घर में शौचालय नहीं है, वह अपने माता-पिता को इससे होने वाली बीमारियों, घटनाओं के बारे में बताएं। अपने घर में शौचालय अवश्य बनवाएं। अपने आसपास जिन लोगों के घर में शौचालय नहीं हैं, उन्हें भी इसकी खूबियों के बारे में बताकर शौचालय बनवाने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने खुले में शौच करना अपनी आदत बना ली है, यह मानसिक बीमारी है, जो आगे चलकर गंभीर महामारी का रूप ले सकती है। अब समय आ गया है कि हम सब मिलकर इस कुप्रथा को जड़ से खत्म करें, ताकि बच्चों का भविष्य सलामत रहे। उन्होंने कहा कि वह देखते हैं कि ग्रामीणों ने अच्छे दो-दो मंजिला मकान बनवाए हुए हैं, उनके पास ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ एंड्रॉयड फोन और जरूरत संबंधी हर सामान है, लेकिन उसी घर में से जब कोई शौच का डब्बा लेकर खेत के लिए निकलता है, तो बड़ी तकलीफ होती है। उन्होंने कहा कि घर के पुरुषों का दायित्व है कि वह महिलाओं के सम्मान को समझें और उन्हें इज्जत देने के लिए घर में ही ‘इज्जत घर’ (शौचालय) बनवाएं। इससे घर की महिला, बच्चे किसी भी समय शौच के लिए जा सकें। इस मौके पर प्रभारी डीपीआरओ शशिकांत शर्मा, कॉलेज प्रबंधक राजेश शर्मा, प्रधानाचार्य दाताराम, अनुशेखर मिश्रा, स्वच्छ भारत मिशन की जिला समन्वयक राहिल खान, प्रियंका मौजूद रहीं। संचालन सतीश शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
इन विजेताओं को मिला पुरस्कार
कॉलेज में आयोजित निबंध प्रतियोगिता में गोपाल साहू प्रथम, शेखर कपूर द्वितीय स्थान पर रहे। कला प्रतियोगिता में उमा सिंह प्रथम, पायल कुमारी द्वितीय व नेहा कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं। इसके अलावा सीडीओ ने मेधावी छात्रा अनामिका सक्सेना, तनिष्का मिश्रा, राजवाला शर्मा और छात्र अंकित शर्मा को भी पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed