फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   मतगणना स्थलों पर रहेगी अभेद सुरक्षा

मतगणना स्थलों पर रहेगी अभेद सुरक्षा

Thu, 30 Nov 2017 12:08 AM IST
Updated Thu, 30 Nov 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
मतगणना स्थलों पर रहेगी अभेद सुरक्षा
छह मंडी समिति पहुंचे डीएम - फोटो : अमर उजाला
बदायूं। जिले में छह मंडी समितियों पर एक दिसंबर को मतगणना होनी है। इसके लिए जिला और पुलिस प्रशासन ने व्यापक बंदोबस्त किए हैं। वहीं आरपीएफ की मदद से सघन सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार किया गया है। डीएम, एसएसपी ने बुधवार को सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मतगणना स्थलों पर बैरीकेडिंग का काम पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बुधवार को डीएम दिनेश कुमार सिंह, एसएसपी चंद्र प्रकाश समेत अन्य प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मंडी समिति पहुंचे। उन्होंने मंडी समिति में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। डीएम ने अधिकारियों को हिदायत दी कि बुधवार रात तक हर हाल में बैरीकेडिंग का काम पूरा कर लिया जाए। गुरुवार को दोबारा इसका निरीक्षण करेंगे। वहीं उन्होंने मतगणना टेबलों की स्थिति देखी। ठीक नहीं होने पर उसमें बदलाव करते हुए ठीक करने के निर्देश दिए। एसएसपी ने बताया कि मंडी समिति में मतगणना स्थल आरपीएफ के हवाले किया गया है। साथ ही पुलिस बल भी तैनात रहेगा। कोई भी व्यक्ति बिना आई कार्ड के किसी भी मतगणना स्थल में प्रवेश नहीं कर सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed