{"_id":"59d5b6104f1c1bca538b5c30","slug":"51507178000-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोल टैक्स फ्री हो सकती है सुतिया पुलिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोल टैक्स फ्री हो सकती है सुतिया पुलिया
Updated Thu, 05 Oct 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। रुहेलखंड के मिनी अर्द्ध कुंभ मेला आने-जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह अच्छी खबर है। सुतिया पुलिया को टोल टैक्स से मुक्त करने को सत्तारूढ़ भाजपा के सभी विधायकों ने डीएम को पत्र दिया है। यदि यह टैक्स फ्री हो जाती है तो लाखों श्रद्धालुओं को लाभ मिलेगा।
जिला पंचायत की ओर से हर साल मेला ककोड़ा का आयोजन किया जाता है। सो इसमें लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। सुतिया पुलिया पर वाहनों से टोल टैक्स वसूला जाता है। हालांकि कुछ वर्षों से यह टैक्स किसी ने किसी वजह से माफ होता आ रहा है। सो इस साल भी टोल टैक्स फ्री हो इसके लिए भाजपा के विधायकों ने प्रयास शुरू किए हैं। बताते हैं कि आज भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य के साथ शहर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, दातागंज के राजीव कुमार सिंह बब्बू भइया, बिसौली के कुशाग्र सागर, बिल्सी के आरके शर्मा और शेखूपुर के विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने सुतिया पुलिया पर वसूले जाने वाले टोल टैक्स को माफ करने के लिए डीएम को पत्र दिया। चूंकि सत्तापक्ष के विधायकों ने पत्र दिया है इसलिए यह तय माना जा रहा है कि इस साल भी श्रद्धालुओं को टोल टैक्स से राहत मिल जाएगी।
यहां बता दें कि मेला ककोड़ा 25 अक्तूबर से शुरू होने जा रहा है। जो कई दिन तक चलेगा। इसकी जिला पंचायत के साथ ही प्रशासनिक तैयारियों जोरों पर चल रहीं हैं।