फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   ‘आजम खां के शब्द देशद्रोह की श्रेणी में’

‘आजम खां के शब्द देशद्रोह की श्रेणी में’

Thu, 29 Jun 2017 07:15 PM IST
Updated Thu, 29 Jun 2017 07:15 PM IST
विज्ञापन
‘आजम खां के शब्द देशद्रोह की श्रेणी में’
बदायूं।
विज्ञापन

प्रदेेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने भारतीय सैनिकों पर सपा नेता आजम खां की टिप्पणी को देशद्रोही बयान बताया। बोले-आजम खां क्या जाने सैनिकों का सम्मान करना। उन्हें तो पागलों की तरह बोलने से मतलब। मामला गंभीर है, कानून अपना काम करेगा। इससे बसपा सुप्रीमो मायावती पर तंज कसते हुए कहा कि चुनाव में करारी हार ने उनका मानसिक संतुलन खराब कर दिया है।
कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने बृहस्पतिवार को विकास भवन के सभागार में पत्रकारों से बात करते हुए प्रदेश सरकार की नीतियों और पार्टी के कार्यक्रमों को बताया। कहा- अखिलेश यादव और मायावती सरकारों ने प्रदेश की जनता को लूटने का काम किया है। अपराध चरम पर था। सपा के गुंडों के आगे अफसर भी बौने पड़ गए। जनता ने ऐसा सबक सिखाया, सब की बोलती बंद हो गई। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद से अपराध का ग्राफ तेजी से गिरा है। जनता ने राहत महसूस की है। महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को एंटी रोमियो दल बनाकर कार्रवाई की गई है। अपराधी प्रवृत्ति के लोगों को खुले में घूमना मुश्किल हो गया है। उनकी जगह जेल के अंदर है और रहेगी भी। किसी को भी कानून से खिलवाड़ करने की छूट नहीं दी जा सकती। एक प्रश्न के जवाब में मौर्य बोले- सोत नदी को कब्जा मुक्त कराने के डीएम और एसएसपी को निर्देश दिया जा चुका है। प्रदेश सरकार गन्ना किसानों के बकाए का अब तक 22 करोड़ रुपये का भुगतान कर चुकी है।
विज्ञापन

बसपा सुप्रीमो मायावती से जुड़े सवाल पर बोले- वह तो हार से बौखला गई हैं। भारतीय सैनिकों पर पूर्व मंत्री आजम खां की टिप्पणी को उन्होंने गंभीरता से लेने की बात कही। बोले, आजम पहले भी ऐसा बोल चुके हैं। उन पर क्या कार्रवाई होगी, यह तो कानून पर छोड़ दें लेकिन सपा को अपने इस बड़बोले नेता के खिलाफ एक दिन पहले ही कार्रवाई कर देनी चाहिए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed