फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   हल्की बारिश में ही सड़कों पर बहने लगा पानी

हल्की बारिश में ही सड़कों पर बहने लगा पानी

Tue, 20 Jun 2017 07:23 PM IST
Updated Tue, 20 Jun 2017 07:23 PM IST
विज्ञापन
हल्की बारिश में ही सड़कों पर बहने लगा पानी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बदायूं।
वही हुआ जिसका अंदाजा सारे लोग लगा रहे थे, मंगलवार को भोर में हुई जरा सी बारिश ने शहर के कई इलाकों को जलमग्न कर दिया। घंटे-दो घंटे की बारिश में ही जोगीपुरा समेत कई इलाकों में पानी सड़क पर बहने लगा। नाले और नालियां चोक होने की वजह से ऐसा हुआ। गांधी ग्राउंड भी पूरी तरह से लबालब हो गया। यहां लगी नुमाइश एक दिन के लिए बंद करनी पड़ी। इस्लामियां कॉलेज का मैदान भी तालाब में परिवर्तित हो गया। बी मार्ट वाली सड़क तो पूरी तरह से तालाब में परिवर्तित हो गई। लोगों को घुटनों तक पानी से होकर निकलना पड़ा। पानी निकासी का कोई इंतजाम नहीं होने से यहां मंगलवार रात तक पानी भरा हुआ था। इसके साथ ही नगर पालिका की ओर से किए जा रहे नाला सफाई अभियान की सच्चाई सामने आ गई। पानी में नाले की सफाई का दावा बह गया। हल्की बारिश ने ही पालिका के अधिकारियों के दावे की पोल खोलकर रख दी। अब अंदाजा लगाया जा सकता है कि बारिश के दिनों में शहर की सड़कों पर जलभराव का क्या हाल होगा।
शहर में पनवाड़ी मोहल्ले वाला नाला चोक होने की वजह से बाबूराम मार्केंट, सकरी क्लीनिक के सामने वाली रोड पर घुटनों तक पानी भरा रहा। इसके अलावा प्राइवेट बस स्टैंड, रोडवेज बस स्टैंड, इस्लामियां इंटर कॉलेज के पास, सम्राट अशोक नगर, शिवपुरम, महाराज नगर, वनविभाग रोड, टिकटगंज, साई मंदिर खेड़े नवादा, बदायूं क्लब के पास, विवेक विहार कालोनी, नेकपुर नई बस्ती, डीके वाली गली, आदर्शनगर में भी जलभराव की समस्या बनी रही। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि जरा सी बारिश से ही गलियों में निकलना दूभर हो गया। बरसात का मौसम आने वाली है अगर नालों की सफाई नही की गई तो और जगह-जगह लगेे कूड़े के ढेरों को नही हटाया गया तो शहर में बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ जाएगा। इस्लामियां कॉलेज ग्राउंड में भी पूरी तरह पानी भर गया। --
विज्ञापन

जोगीपुरा वाला रोड तालाब बना
लावेला से गांधी ग्राउंड शिव मंदिर को जाना वाला रोड बारिश में पूरी तरह से तालाब में परिवर्तित हो गया। इस रोड पर सकरी क्लीनिक है, जहां आने वाले मरीजों को घुटनों तक पानी से होकर निकलना पड़ा। बी मार्ट भी इसी रोड पर है, यहां भी खरीदारी के लिए आए लोगों को पानी से होकर आना-जाना पड़ा। इसके अलावा इस रोड से सटे इलाकों में रहने वालों को काफी दिक्कत हुई। शहर का सराफा बाजार, मुख्य मार्केट और छह सड़का को भी लोग इसी सड़क से होकर जाते हैं, उनको भी पानी से होकर गुजरना पड़ा। रिक्शे, टेंपो और अन्य दोपहिया वाहनों से निकलने वाले लोगों को भी बेहद दिक्कत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
ठंडी पड़ गई नुमाइश, गांधी ग्राउंड लबालब
बरसात का पानी गांधी ग्राउंड में भी भर गया। इससे यहां चल रही नुमाइश एक दिन के लिए बंद करनी पड़ी। नुमाइश में आने वाले लोग खरीदारी नहीं कर पाए। यहां लगे झूले, चरखे और बच्चों का मिक्की माउस नहीं चले। नुमाइश में आने वालों को पानी भरा देखकर लौटना पड़ा।

---
घर में घुसा पानी, पंपसेट से निकाला
उसावां। सोमवार की रात और मंगलवार की सुबह हुई बारिश से ग्राम आफिज नगला में जलभराव हो जाने घरों में पानी भर गया। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि गर्मी से परेशान लोगों को राहत भी मिली। ग्रामीणों ने बताया कि तेज बारिश होने के कारण कई घरों में पानी भर गया। सबसे ज्यादा पानी वीरपाल वीरपाल सिंह के घर व जहां पशु बांधे जाते हैं, वहां घुसने काफी दिक्क्त हुई। ग्रामीणों ने पानी को पंपसेट चलाकर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed