फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   51 buses used for election, passengers upset

Budaun News: चुनाव में लगाईं 51 बसें, यात्री परेशान

Wed, 03 May 2023 02:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Wed, 03 May 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
51 buses used for election, passengers upset
02बीडीएन12-रोडवेज बस अड्डे पर बस के इंतजार में बैठे यात्री। संवाद
बदायूं। निकाय चुनाव में रोडवेज बसें लगने से यातायात व्यवस्था बिगड़ गई है। परिवहन निगम का पूरा रूटचार्ट ही गड़बड़ा गया है। जहां के यात्री सबसे ज्यादा होते हैं, स्टैंड से वहीं बसें भेजी जा रही हैं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासतौर पर रोजाना चलने वाले यात्रियों को ज्यादा दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

परिवहन निगम के पास 101 सरकारी और 35 अनुबंधित बसें हैं। उनमें 51 रोडवेज बसें निकाय चुनाव में लगाई गई हैं। वह सभी बसें प्रथम चरण के मतदान को पुलिस बल लेकर जिले से रवाना हो गई हैं। निगम के पास जितनी सरकारी बसें हैं। उनमें आधी से ज्यादा से दिल्ली-बदायूं रूट पर संचालित होती हैं, जबकि शेष बसें अन्य रूट पर चलती हैं। कई बसें पहले दिल्ली जाती हैं। फिर एक चक्कर जिले में या आसपास जिले का लगाती हैं, लेकिन निकाय चुनाव के चलते यह पूरा रूटचार्ट बिगड़ गया है।
विज्ञापन

बस स्टैंड पर यात्री धक्के खा रहे हैं, लेकिन उन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए बसें ही नहीं हैं। हालांकि परिवहन निगम ने एक व्यवस्था यह कर दी है कि जिस स्थान के यात्री सबसे ज्यादा बसों की प्रतीक्षा कर रहे हैं। बस को वहीं भेज दिया जाता है। इसके बावजूद यात्रियों की समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत लोकल रूट पर हो रही है या फिर जिस जिले के यात्री कम हैं, उन्हें बस की सुविधा ही नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डग्गामार वाहनों की चांदी
परिवहन निगम की बसें निकाय चुनाव में लगने से डग्गामार वाहनों की चांदी कट रही है। अब तो बस स्टैंड के पास ही डग्गामार वाहन लगना शुरू हो गए हैं। वहीं से सवारियां बैठाई जा रहीं हैं। कुछ प्राइवेट बसें भी आकर खड़ी हो रहीं हैं जो यात्रियों को ढो रही हैं।
- कभी दिल्ली जाने के लिए बसों की लाइन लगी रहती थी, लेकिन मंगलवार को दिल्ली के लिए एक बस भी नहीं है। कई घंटे से बस का इंतजार कर रहे हैं लेकिन बस नहीं आई। -जसवीर, म्याऊं
-आगरा जाना है। दो घंटे से बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रहे हैं। पूछताछ केंद्र पर बताया कि बरेली से बस आएगी। वही आगरा जाएगी लेकिन बस नहीं आई है।- वीर सिंह, बिनावर
- हम पानीपत जाने के लिए यहां आए थे। सोचा था कि यहां से दिल्ली के लिए बस पकड़ेंगे और पानीपत निकल जाएंगे लोकिन यहां तो बस ही नहीं मिली। पूछताछ केंद्र पर भी कुछ नहीं बताया गया। -सतेंद्र, समरेर
- हमें भी पानीपत जाना है। दोपहर से बस का इंतजार कर रहे थे। यहां से कोई रेलगाड़ी की भी सुविधा नहीं है, जिससे पानीपत चले जाएं। अब जहां तक बस मिलेगी, उसी में बैठ जाएंगें।- प्रदीप, समरेर

- रोडवेज की 51 बसें निकाय चुनाव में चली गई हैं। इससे बसों की कमी है। इसके बावजूद पूरी कोशिश कर रहे हैं कि यात्रियों को परेशानी न हो। जहां की सवारियां ज्यादा होती हैं, वहीं को बस भेज देते हैं। रास्ते की सवारी भी उसी में बैठ जाती हैं। यह समस्या तभी सही होगी, जब बसें लौटकर आएं। - राजीव कुमार सक्सेना, प्रभारी बस स्टैंड

बिल्सी में भी बसें न होने से परेशानी
बिल्सी। रोडवेज बसों के निकाय चुनाव में चले जाने पर बदायूं-दिल्ली बाया बिल्सी मार्ग पर बसों की किल्लत हो गई है। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों को नगर के खैरी बस स्टाप पर घंटों इंतजार के बाद निराश होकर डग्गामार वाहनों में मुंह मांगा रकम देकर यात्रा करनी हो रही है। यात्रियों ने बताया कि बसें ने मिलने पर डग्गमार मनमाफिक किराया वसूल रहे हैं। उनमें भी जानवरों की तरह लोगों को ठूंसकर बैठाया जा रहा है। संवाद

02बीडीएन12-रोडवेज बस अड्डे पर बस के इंतजार में बैठे यात्री। संवाद

02बीडीएन12-रोडवेज बस अड्डे पर बस के इंतजार में बैठे यात्री। संवाद

02बीडीएन12-रोडवेज बस अड्डे पर बस के इंतजार में बैठे यात्री। संवाद

02बीडीएन12-रोडवेज बस अड्डे पर बस के इंतजार में बैठे यात्री। संवाद

02बीडीएन12-रोडवेज बस अड्डे पर बस के इंतजार में बैठे यात्री। संवाद

02बीडीएन12-रोडवेज बस अड्डे पर बस के इंतजार में बैठे यात्री। संवाद

02बीडीएन12-रोडवेज बस अड्डे पर बस के इंतजार में बैठे यात्री। संवाद

02बीडीएन12-रोडवेज बस अड्डे पर बस के इंतजार में बैठे यात्री। संवाद

02बीडीएन12-रोडवेज बस अड्डे पर बस के इंतजार में बैठे यात्री। संवाद

02बीडीएन12-रोडवेज बस अड्डे पर बस के इंतजार में बैठे यात्री। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed