{"_id":"682f7e66cc56e8b4130a77b3","slug":"51-arps-selected-29-in-second-round-badaun-news-c-123-1-bdn1009-139886-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: 51 एआरपी का चयन, 29 दूसरे राउंड में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: 51 एआरपी का चयन, 29 दूसरे राउंड में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। बेसिक शिक्षा विभाग ने आने वाले तीन वर्षों के लिए अकादमी रिसोर्स पर्सन (एआरपी) के लिए 51 शिक्षकों का चयन कर लिया है। सोमवार को विकास भवन में एआरपी के पांच विषयों के 80 पदों पर हुए साक्षात्कार में 88 शिक्षक उपस्थित हुए थे। अब शेष 29 पदों के लिए दूसरे राउंड में साक्षात्कार होगा।
जनपद में तीन वर्ष से अधिक कार्य कर चुके एआरपी को 30 मार्च को कार्यमुक्त कर दिया गया था। 238 आवेदनों में से 138 शिक्षक परीक्षा में शामिल हुए थे। उसके बाद 91 शिक्षक परीक्षा में सफल हुए। उसमें से 88 साक्षात्कार में पहुंचे और 51 एआरपी का चयन हो गया है। इसमें गणित विषय के लिए 15, अंग्रेजी के लिए 9, हिन्दी के लिए 11, विज्ञान के लिए 7, सामाजिक विज्ञान के लिए 9 एआरपी को चुना गया है। बीएसए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि 51 एआरपी का चयन पहले राउंड हो गया है। नियमानुसार प्रत्येक विषय के 16 एआरपी का होना अनिवार्य है। इसके लिए दूसरे राउंड की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।