फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   468 old man and handicapped will cast vote from home

जिले में 468 बुजुर्ग और दिव्यांग घर से करेंगे मतदान

Mon, 07 Feb 2022 02:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 02:38 AM IST
विज्ञापन
468 old man and handicapped will cast vote from home
बदायूं। निर्वाचन आयोग की ओर से इस बार बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए राहत दी जा रही है। इन लोगों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए अब मतदान केंद्र पर जाने की जरूरत नहीं है। बल्कि यह लोग घर पर बैठकर मतदान कर सकते हैं। जिले में 22 हजार से ज्यादा बुजुर्गों और 21 हजार से ज्यादा दिव्यांगों का प्रशासन ने चयन किया पर इनमें से 300 बुजुर्ग और 168 दिव्यांगों ने घर पर मतदान करने को कहा है। इसे लेकर प्रशासन ने अपनी तरफ से तैयारियों को शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

जिले में दूसरे चरण यानि 14 फरवरी को मतदान होना है। निष्पक्ष मतदान कराने को लेकर जिला प्रशासन की ओर तरफ से लगातार तैयारियां की जा रही हैं। प्रेक्षक भी चुनाव से संबंधित गतिविधियों पर निगाहें जमाए हुए हैं। वहीं निर्वाचन आयोग ने इस बार दिव्यांग और बुजुर्गों को घर से मतदान कराने को ऑप्शन दिया है। इसके तहत दिव्यांग और 80 साल से अधिक के बुजुर्ग मतदाता अगर चाहते हैं कि वह घर से मतदान करें तो जिला प्रशासन की टीमें उनके घर पर जाकर उनसे मतदान कराएंगी। हालांकि यह मतदान वह ईवीएम से नहीं कर पाएंगे, बल्कि मतपत्र के माध्यम से मतदान करेंगे।
विज्ञापन

सहायक निर्वाचन अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से सभी विधानसभा में 22132 बुजुर्ग और 21112 दिव्यांगों का चयन किया गया था। इसमें से 300 बुजुर्ग और 168 दिव्यांगों ने घर से मतदान करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा - कुल बुजुर्ग - ये करेंगे मतदान -कुल दिव्यांग - ये करेंगे मतदान
-बदायूं - 3393 -29 -3388 -33
-बिसौली -3642 -106 -3988 -26
-सहसवान -4288 -73 -3370 -30
-बिल्सी -3211 -36 -3109 -23
-शेखूपुर -3273 -10 -3812 -20
-दातागंज -4325 -46 -3445 -36
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed