फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   43,366 vehicles challaned in nine months, yet speeding claimed 402 lives

Budaun News: नौ माह में 43,366 वाहनों के चालान, फिर भी रफ्तार ने ले लीं 402 जानें

Sun, 26 Oct 2025 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
43,366 vehicles challaned in nine months, yet speeding claimed 402 lives
बदायूं में चालान करती यातायात पुलिस। संवाद
बदायूं। यातायात पुलिस ने नियमों को तोड़ने वाले वाहन चालकों के चालान काटकर उनसे 39.79 लाख रुपये वसूले। इसके बाद भी जनवरी से सितंबर तक हुए 496 सड़क हादसों में 402 लोगों की जान चली गई। साफ है कि अफसरों का सिर्फ राजस्व वसूली पर ध्यान रहा। उनके आर्थिक दंड के बावजूद चालक सजग नहीं हुए, यही कारण रहा कि हादसों में कमी नहीं आई।
विज्ञापन

जिले के लोग यातायात नियमों के प्रति कितने सजग हैं इसकी गवाही आंकड़े दे रहे हैं। बिना हेलमेट, सीट बेल्ट और नियमों के उल्लंघन में यातायात विभाग ने इस वर्ष जनवरी से सितंबर तक 43,366 वाहनों के चालान काटे। उनसे 39.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया गया, फिर भी सड़क हादसों में कमी नहीं आई।
विज्ञापन

2024 में जनवरी से सितंबर तक 31,875 वाहनों के चालान काटकर 25.20 लाख रुपये वसूल किए थे। उन नौ माह में सड़क हादसों में 352 लोगों की जान गई, जबकि 302 लोग घायल हुए। वहीं 2025 में चालान अधिक करने के बावजूद हादसों में कमी नहीं आई। मरने वालों की संख्या भी बढ़ गई। जनवरी से सितंबर तक जिले भर में हुए हादसों में 402 लोगों की जान चली गई और 361 लोग गंभीर घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


माह - चालान- कुल चालान राशि कुल हादसे कुल मृतक कुल घायल

जनवरी- 5369 2.62 लाख 57 40 36
फरवरी- 3459 2.50 38 35 29
मार्च- 4527 4.76 लाख 61 51 56
अप्रैल- 5716 2.36 लाख 45 35 41
मई- 4890 5.50 लाख 56 52 32
जून- 5112 6.20 लाख 58 53 36
जुलाई 4852 5.50 लाख 62 51 45
अगस्त 4956 5.60 लाख 59 47 44
सितंबर 4485 4.75 लाख 60 38 42

वाहन चालकों को जागरूक करने के अलावा चालान भी पिछले साल से अधिक किए गए हैं। इसके बाद भी सड़क हादसों में लोगों की जान जा रही है। यहां के लोग यातायात नियमों का पालन करने से कतराते हैं। लोगों को और भी जागरूक किया जाएगा, ताकि सड़क हादसों में लोगों की जान न जाए। - अजय पाल सिंह, यातायात निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed