{"_id":"5babc35c867a557e9f67d361","slug":"41537983324-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक लाइसेंस पर चल रहे थे दो मेडिकल स्टोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक लाइसेंस पर चल रहे थे दो मेडिकल स्टोर
Updated Wed, 26 Sep 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-45, 46
औषधि विभाग ने छापा मारकर पकड़ीं नकली दवाएं
मूसाझाग में कई स्थानों पर छापा, एक्सपायरी डेट की दवाइयां भी पकड़ी गईं
अमर उजाला ब्यूरो
मूसाझाग (बदायूं)। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की मंडलीय टीम ने छापा मारकर करीब 24 हजार रुपये की नकली दवाइयां बरामद कर सील कीं। इनमें काफी एक्सपायरी डेट की थीं।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की मंडलीय टीम ने बुधवार सुबह क्षेत्र के मौसमपुर गांव में झोलाछाप और मेडिकल स्टोरों पर छापा मारा। इस दौरान कई मेडिकल स्टोर वाले फरार हो गए। क्षेत्र में चल रहीं पैथोलॉजी लैब तक बंद करके संचालक भाग गए। मौसमपुर गांव में एक मेडिकल स्टोर अवैध रूप से चलता मिला। स्टोर से करीब दो कट्टे दवाइयां बरामद हुई हैं। इनमें कुछ नकली और कुछ एक्सपायरी डेट की निकलीं। रोहित पटेल नाम से कई मेडिकल स्टोर अलग-अलग जगह चलते पाए गए। थाने के सामने मार्केट की दुकानों में छापेमारी की। कई झोलाछाप मौके से फरार हो गए। ड्रग इंस्पेक्टर नवनीत कुमार ने बताया मौसमपुर में शानू पुत्र असफाक हुसैन की दुकान से नकली और एक्सपायरी डेट की दवाइयां बरामद हुई हैं। एक्सपायरी डेट के इंजेक्शन भी पकड़े गए हैं। कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान टीम में बदायूं के ड्रग इंस्पेक्टर नवनीत कुमार यादव, विवेक कुमार सिंह, बरेली ड्रग इंस्पेक्टर उर्मिला वर्मा, शाजहांपुर के देशबंधु और पीलीभीत की ड्रग इंस्पेक्टर बबिता गांधी, डॉ. एलके वर्मा उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, मोहर सिंह ड्रग सुपरवाइजर आदि मौजूद रहे।