{"_id":"5b6c8ab54f1c1b9d3e8b60a7","slug":"41533840053-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ.उस्मानी बने सपा अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ.उस्मानी बने सपा अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष
Updated Fri, 10 Aug 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-22
डॉ.उस्मानी बने सपा अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष
बदायूं। लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी समाजवादी पार्टी ने बदायूं निवासी मुस्लिम पसर्नल लॉ बोर्ड की कार्यकारिणी के सदस्य और इस्लामिक इंटेलेक्चुअल बोर्ड के नेशनल चेयरमैन मौलाना डॉ. यासीन अली उस्मानी को समाजवादी अल्पसंख्यक सभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया है। इससे पहले भी डॉ.उस्मानी संगठन में बड़े पदों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।
सांसद प्रतिनिधि अवधेश यादव ने बताया कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मौलाना यासीन अली उस्मानी की पार्टी के प्रति लगन और मेहनत को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है । शहर के जामा मस्जिद चौक निवासी मौलाना डॉ. यासीन अली उस्मानी ने जब से अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत की है तब से वह सपा से ही जुड़े हुए हैं । उनकी इसी विश्वसनीयता की वजह से पार्टी ने उन्हें पहले उर्दू अकेडमी का चेयरमैन बनाया था। साथ ही कैबिनेट मंत्री का दर्जा देते हुए उन्हें संविदा सलाहकार बोर्ड का अध्यक्ष बनाया था।
अब फिर से सपा ने डॉ. उस्मानी पर विश्वास जताते हुए एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए अल्पसंख्यक सभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया है। इस बीच डॉ.उस्मानी ने कहा कि वह समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और सांसद धर्मेंद्र यादव के शुक्रगुजार हैं, जिन्होंने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी । वह पूरी मेहनत और ईमानदारी से पार्टी हित में काम करेंगे। इधर, उन्हें समाजवादी अल्पसंख्यक सभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर सांसद धर्मेद्र यादव, पूर्व विधायक आबिद रजा, सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव, प्रदीप यादव, जिला सचिव रईस अहमद, प्रभाव अग्रवाल आदि ने बधाई दी।