फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   एआरटीओ ने सीज किए 10 ओवरलोड पैसेंजर वाहन

एआरटीओ ने सीज किए 10 ओवरलोड पैसेंजर वाहन

Thu, 03 May 2018 07:20 PM IST
Updated Thu, 03 May 2018 07:20 PM IST
विज्ञापन
एआरटीओ ने सीज किए 10 ओवरलोड पैसेंजर वाहन
फोटो--12, 13
विज्ञापन

एआरटीओ ने सीज किए
10 ओवरलोड वाहन
दातागंज-बिसौली रोड पर चला चेकिंग अभियान, दो स्कूल वाहन भी अनफिट
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। एआरटीओ प्रवर्तन अमिताभ राय ने गुरुवार को बिसौली और दातागंज मार्ग पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। कई स्कूल वाहन चेक किए गए, जिनमें दो स्कूल बसें अनफिट पाई गईं। दोनों मार्गों पर ओवरलोड सवारियां ढोते मिले 10 वाहन सीज किए गए।

गुरुवार सुबह एआरटीओ प्रवर्तन अमिताभ राय ने वाहन चेकिंग अभियान की शुरुआत बिसौली कस्बे से की। यहां के कई स्कूलों में जाकर करीब 31 वाहनों को चेक किया। उनकी सीटें, खिड़कियां, शीशे, जाली और छत देखीं। इस दौरान नगर के अलग-अलग स्कूलों की दो बसें अनफिट पाई गईं। एआरटीओ प्रवर्तन ने स्कूल प्रबंधकों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने स्कूल बसों के मानक पूरे करा लें, अन्यथा वाहनों का चालान कर दिया जाएगा। इसके बाद उन्होंने बिसौली स्टैंड पर जाकर वाहनों को चेक किया। एआरटीओ के आने से स्टैंड पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। कई चालक अपने-अपने वाहन लेकर खिसक लिए। इस दौरान करीब पांच ओवरलोड पैसेंजर वाहनों को सीज किया। बिसौली से शहर आने के दौरान रास्ते में अलग-अलग स्थानों पर रुक कर कई वाहन चेक किए गए, जिनमें तीन वाहन लोवरलोड मिले। एआरटीओ ने तीनों को सीज कर दिया। दातागंज रोड पर चलाए गए चेकिंग अभियान में दो वाहन ओवरलोड पाए गए, उनको भी सीज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed