फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   सुबह धूप, शाम को आंधी, रात में बारिश

सुबह धूप, शाम को आंधी, रात में बारिश

Mon, 05 Mar 2018 05:10 PM IST
Updated Mon, 05 Mar 2018 05:10 PM IST
विज्ञापन
सुबह धूप, शाम को आंधी, रात में बारिश
बारिश - फोटो : amar ujala
सुबह धूप, शाम को आंधी, रात में बारिश
विज्ञापन

बदायूं। मौसम का मिजाज रविवार को दिनभर बदलता रहा। सुबह से दोपहर तक तेज धूप खिली रही। दोपहर बाद बादल आने शुरू हुए। शाम को आंधी आई और अंधेरा होते-होते बारिश शुरू हो गई। मौसम में अचानक हुए इस बदलाव से ठंड बढ़ गई। ठंडी हवा के चलते लोग गर्म कपड़े पहनने को मजबूर हो गए।
इस साल होली से पहले ही मौसम गर्म होने लगा था। इससे ज्यादातर लोगों ने गर्म कपड़े उतार दिए। शनिवार को धूप से लोगों को पसीना छूटता रहा। मगर रविवार को अचानक मौसम ने करवट बदली। अपराह्न तीन बजे से आसमान में बादल आने शुरू हुए। शाम को पांच बजे बादल घिरे और आधे घंटे में धूलभरी आंधी आ गई। इसके बाद बारिश होने लगी। बारिश के बाद ठंडी हवाओं से मौसम ठंडा हो गया। बरसात की वजह से घंटों लोग इधर- उधर फंसे रहे। कुछ देर रुकने के बाद देर रात तक रुक-रुककर बारिश होती रही।
विज्ञापन

-----
जल्द बंद की दुकानें
देर शाम को आई आंधी व बरसात की वजह से अधिकतर दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठानों को बंद कर दिया। क्योंकि शाम का समय हो चला था। साथ ही आंधी की वजह से उड़ने वाली मिट्टी व कूड़ा दुकानों के अंदर आने लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
दोबारा निकले गर्म कपड़े
तेज हवाओं के साथ हुई बरसात ने मौसम को ठंडा कर दिया। इसके बाद शाम को लोगों ने गर्म कपड़ों को दोबारा निकाल लिया।
-------
ठेले वाले के उड़ गए दोने
-आंधी की वजह से इंद्रा चौक पर टिक्की का ठेला लगाने वाले के दोने उड़ गए। जहां लोग खुद को छिपाने का ठिकाना तलाश रहे थे। वहीं ठेले वाला व्यक्ति अपने दोनों को उठाने में व्यस्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed