फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   दिनभर चली शीतलहर, ठिठुरते रहे लोग

दिनभर चली शीतलहर, ठिठुरते रहे लोग

Fri, 05 Jan 2018 10:01 AM IST
Updated Fri, 05 Jan 2018 10:01 AM IST
विज्ञापन
दिनभर चली शीतलहर, ठिठुरते रहे लोग
फोटो-2,3, 14,15-
विज्ञापन


दिनभर चली शीत लहर, ठिठुरते रहे लोग
कुछ देर के लिए निकली धूप से मिली राहत, दिन ढलते ही घरों में कैद हुए लोग
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। शीत लहर और कड़ाके की ठंड का प्रकोप गुरुवार को भी जारी रहा। गुरुवार को दोपहर में कुछ देर के लिए धूप निकली, जिससे लोगों ने राहत महसूस की। हालांकि कुछ देर बाद आसमान पर बादल छा गए।

पिछले चार दिनों से कोहरा और ठंड अपना कहर बरपा रहे हैं। सर्द हवाएं चलने से लोग घरों में कैद रहने को मजबूर हैं। गुरुवार को भी दिनभर सर्द हवाएं चलती रहीं। इससे ठंड बरकरार रही। बाजारों की रौनक गायब थी। दोपहर को धूप निकलती देख लोगों ने घरों से निकलने का मन बनाया, लेकिन कुछ देर बाद ही बादल छा गए। ठंड की वजह से ज्यादातर समय लोग अपने घरों में रहे और आवश्यक कार्य के लिए बाहर निकले। कामकाजी लोग शाम को काम जल्दी निपटाकर अपने घर लौट गए। ठंड की वजह से रेलवे स्टेशन और रोडवेज पर भी यात्रियों का टोटा रहा।
विज्ञापन

--
धूप खिली तो छतों पर सूखने लगे कपड़े
जैसे ही धूप निकली, महिलाओं ने गंदे कपड़ों को धोकर सूखने छत पर डाल दिया। यह और बाद है कि कुछ देर बाद सूर्य बादलों के आगोश में समा गया।
--
खाली पड़ा रहा रैन बसेरा
नगर पालिका प्रशासन की ओर से रोडवेज परिसर में अस्थायी रैन बसेरा बनाया गया है, ताकि लोग ठंड से बच सकें। इसके बावजूद गुरुवार को रैन बसेरा खाली पड़ा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed