{"_id":"59d0d36d4f1c1b79548b525a","slug":"41506857837-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम से बचना है तो कार छोड़िए स्कूटी पर आइए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम से बचना है तो कार छोड़िए स्कूटी पर आइए
Updated Sun, 01 Oct 2017 06:25 PM IST
विज्ञापन
जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। शहर में लोग बेतरतीब ट्रैफिक से परेशान होकर कार छोड़कर बाइक और स्कूटी का इस्तेमाल करने लगे हैं। इससे लोगों को जाम के झाम में कम फंसना पड़ता है।
पहले शहर में ऑटो रिक्शा बहुत कम हुआ करते थे, लेकिन समय के साथ इनकी भरमार हो गई। बाद में ई रिक्शा आने से हालात और भी खराब हो गए। इनकी वजह से सड़कों पर जाम लगना आम बात हो गई। यही वजह है कि सुबह और शाम को लोगों का सड़कों पर चलना दूभर हो जाता है। त्योहारी सीजन में तो शहर के हालात और भी ज्यादा खराब हो गए हैं। इस वजह से लोगों ने अपनी सोच में बदलाव किया है। अधिकतर लोगों ने शहर में कार से चलना छोड़ स्कूटी का इस्तेमाल शुरू कर दिया है। इससे उन्हें जाम के झाम में कम फंसना पड़ता है। --
क्या कहते हैं लोग
मोहन कॉलोनी निवासी रतिराम ने बताया कि उनके पास दो कार हैं। पहले वह कार से जाना पसंद करते थे, लेकिन महज दो किलोमीटर की दूरी तय करने में उन्हें 30 से 40 मिनट का समय लग जाता था, क्योंकि शहर में अधिकतर जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन
आर्य समाज चौक निवासी दीपक सक्सेना का कहना है कि उनके पास एक कार है। पहले वह कार से आते-जाते थे। लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए वह शहर में स्कूटी से निकलते हैं। अब कार का उपयोग तो केवल शहर से बाहर जाने के लिए ही होता है।
चितरेंस सक्सेना ने बताया कि वह पेशे से वकील हैं। वह रोज कचहरी जाते हैं, लेकिन वहां पर अधिकतर जाम लगा रहा है। इस कारण अब उन्होंने वहां पर कार ले जाना छोड़ दिया है। इससे उन्हें वहां पर लगने वाले से जाम में फंसना नहीं पड़ता।