फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   आष्टमी पर कन्याओं का कराया गया भोज

आष्टमी पर कन्याओं का कराया गया भोज

Fri, 29 Sep 2017 10:03 AM IST
Updated Fri, 29 Sep 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
आष्टमी पर कन्याओं का कराया गया भोज

विज्ञापन
बदायूं। शारदीय नवरात्र की अष्टमी को सुबह से ही देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। प्रसिद्ध सिद्धपीठ नगला मंदिर समेत प्रमुख मंदिरों में कपाट खुलने से पहले ही लोगों की कतार नजर आई। श्रद्धालुओं ने अपने व्रत का पारायण कर कन्या भोज कराया।
सुबह से जगह-जगह वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ हवन-पूजन शुरू हो गए। इस दौरान मां के आठवें स्वरूप महागौरी की विधि-विधान से पूजा की गई। कई जगहों पर कन्या भोज का भी आयोजन किया गया, जिसमें नौ कन्याओं और एक बटुक का पूजन किया गया। इस दौरान सर्वप्रथम कन्याओं के पैर धोकर, उनके मस्तक पर रोली-चावल से टीका लगाकर हाथ में मौली धागा बांध पुष्पमाला पहना चुनरी ओढ़ाई गई। बाद में भोजन में हलवा-पूरी, चना, मीठा आदि खिलाया गया।
विज्ञापन

इधर, श्री श्री मां दुर्गा पूजा महोत्सव युवा कमेटी की ओर से हर प्रसाद मंदिर परिसर में मां दुर्गा पूजा महोत्सव हुआ। इसमें बंगाली पंडित अशोक चकवर्ती के सानिध्य में श्रद्धालुओं ने विधि विधान से मां दुर्गा को पुष्पांजलि दिलवाई। शाम को मां दुर्गा के संधि पूजन कर प्रतीकात्मक फलों की बलि दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह सबसे पहले श्रद्धालुओं ने बाड़गंगा से होते हुए चरणपादुका, अर्धकुमारी के दर्शन करते हुए सांझीछत होते हुए वैष्णो रानी की पिंडियों के दर्शन करते हुए भैरोनाथ के दर्शन किए। बाद में बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत किया। साथ में भगवान के रूप में मनभावक प्रस्तुति दी। सभी बच्चो को पुरस्कृत किया गया। नवनीत गुप्ता ने बताया कि 29 को सुबह आरती के साथ मां दुर्गा को पुष्पांजलि दी जाएगी। इस मौके पर मुकेश वैश्य, अंकित सक्सेना, मनीष अरोरा, प्रतीक मक्कड़, रवि झा, गौरव चावला, विशाल सक्सेना, हिमांशु गुप्ता, अंकुश सक्सेना मौजूद रहे।
------------
सहसवान में धूमधाम से निकाली गई शोभायात्रा
सहसवान। दुर्गाष्टमी पर बैंडबाजों और काली अखाडों के साथ मां दुर्गा की शोभायात्रा निकाली गई।
शोभायात्रा श्रीशिव मंदिर मोहल्ला सैफुल्लागंज से शुरू हुई। इसके बाद वापस मोहल्ले में पहुंचकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में सबसे आगे काली अखाड़े के कलाकार अपने फन का प्रदर्शन कर रहे थे। उसके पीछे सिंहासन पर आसीन मां दुर्गा की प्रतिमा, बैंड की धुनों पर नृत्य करते कलाकार शोभायात्रा में शामिल थे। शोभायात्रा में रामलीला कमेटी अध्यक्ष प्रमोद फौजी, अतुल फौजी, पीयूष माहेश्वरी, मनोज कारीगर, दीपक माहेश्वरी, निर्दोष राठी, अंकुर, शुभम यादव, अनुज माहेश्वरी, रजत माहेश्वरी, दीपक, रूपक तिवारी, गौरव यादव, सौरभ बिरला, मयंक, दीपक आदि का विशेष सहयोग रहा।
-----------
भगवान शिव पार्वती की झांकी रही आकर्षण का केंद्र
नाधा। कस्बे में दुर्गा पूजा के साथ काली अखाड़ा निकला गया। काली अखाड़े के साथ शिव-पार्वती और राधा कृष्ण की नृत्य करती हुईं झांकियां प्रमुख मार्गों पर निकलीं। इसके बाद काली अखाड़े और झांकियों का विसर्जन किया गया। इस अवसर पर विपिन यादव, अरुण गुप्ता, अनिल गुप्ता, नरेंद्र यादव, लालाराम, शुधीष गुप्ता, तिरथ गुप्ता, अतुल गुप्ता, पंकज गुप्ता, अवलेश कुमार आदि मौजूद रहे। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस तैनात रही।

दबतोरी। देवी भक्तों ने मां गौरी के अष्टम स्वरूप की मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना की।साथ ही हवन पूजन भी कि या। इधर ललुआनगला, बीधानगला, लक्ष्मीपुर, दबतोरा, परसिया, अतरपुरा, जलालपुर, मुसियानगला, भरतपुर, गुरियारी, करखेडी, पपंगाव, करलावाला, सिरसांवा, बिजौरी, मोतीपुरा, दौलतपुर, आदपुर आदि गांवों के देवी मंदिरों में पूजा की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed