{"_id":"68c9ca1dbfb7d618de0d3b42","slug":"39-teachers-were-transferred-31-took-charge-badaun-news-c-123-1-sbly1001-147119-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: स्थानांतरित होकर आए 39 शिक्षक, 31 ने संभाला कार्यभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: स्थानांतरित होकर आए 39 शिक्षक, 31 ने संभाला कार्यभार
विज्ञापन
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शिक्षिकाओं को विद्यालय आवंटन का पत्र दिया। स्रोत विभाग
बदायूं। अंतरजनपदीय स्थानांतरण की प्रक्रिया मंगलवार को पूरी हो गई। 19 जून 2025 को जिले के लिए कुल 39 शिक्षकों का स्थानांतरण किया गया था। उसमें से 31 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। कार्यभार ग्रहण करने वालों में 22 प्राथमिक विद्यालय और नौ उच्च प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक हैं।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आठ से 16 सितंबर तक स्थानांतरित शिक्षकों को विद्यालय आवंटित करने की प्रक्रिया निर्धारित की गई थी। इसके तहत मंगलवार को ऑनलाइन काउंसलिंग के माध्यम से सभी शिक्षकों को विद्यालय आवंटन किया गया। इस अवसर पर बीएसए ने सभी शिक्षकों को विद्यालय आवंटन पत्र प्रदान किए।
उनसे पूरे मनोयोग से शैक्षिक कार्य करने को कहा। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने से ही निपुण भारत मिशन की परिकल्पना को साकार किया जा सकता है। कहा कि स्थानांतरित शिक्षक अपने अनुभव और कार्यशैली से विद्यालयों में नई ऊर्जा का संचार करेंगे। उन्होंने सभी को विद्यालय स्तर पर बच्चों की बुनियादी शिक्षा मजबूत बनाने का लक्ष्य निर्धारित करने को कहा। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी दिलीप कुमार, ज्योति, प्रकाश तिवारी, गौरव यादव, प्रगति सक्सेना सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।