फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   36 black spots will be improved with Rs 7 crore

Budaun News: सात करोड़ से सुधारे जाएंगे 36 ब्लैक स्पॉट

Mon, 11 Nov 2024 11:23 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
36 black spots will be improved with Rs 7 crore
बदायूं। जिले में 36 ब्लैक स्पॉट हैं। यहां पर अधिकतर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। यहां पर सुधारात्मक कार्य कराए जाने हैं। इसके लिए विभाग की ओर से जगहों को चिह्नित करते हुए वहां पर काम कराने का निर्णय लिया गया है। सभी कार्य सात करोड़ रुपये से कराए जाएंगे।
विज्ञापन

जिले में वाहनों की तेज रफ्तार हादसों का बड़ा कारण है, लेकिन दूसरे कारणों को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। इसके लिए कहीं न कहीं खस्ताहाल सड़कें, अंधे मोड़ आदि भी कारण हैं। ऐसे में यातायात में भी सुधार की ओर कुछ कदम बढ़ाए गए हैं। लगातार लोगों को जागरूक करने का काम किया जा रहा है, ताकि सड़क हादसों को कम किया जा सके।
विज्ञापन

इसके लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से जिले में चिह्नित ब्लैक स्पॉटों में सुधार का कार्य कराकर खामियों को दूर किया जाएगा, ताकि हादसों पर लगाम लग सके। इसके तहत लोक निर्माण विभाग की ओर से रानेट चौराहा, ओरछी चौराहा, भटपुरा चौराहा, मुड़िया चौराहा, मदनजुड़ी चौराहा, अटल चौराहा, सहावरखेड़ा चौराहा, सिलहरी मोड, जरीफनगर तिराहा, पटेल चौक, दातागंज तिराहा, बहेड़ी मोड़ आदि समेत अन्य ब्लैक स्पॉर्ट पर सुधारात्मक काम कराया जाएगा। जिसमें कहीं पर टी जंक्शन वार ओवर स्पीडिंग दुर्घटना से बचाव के लिए काम, टेबिल टॉप, रिपिटेडवार व रंबर स्ट्रिप, संकेतक लगाना आदि काम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


काेहरे को ध्यान में रखते हुए जल्द ही सभी ब्लैक स्पॉट पर सुधारात्मक काम होना है। ताकि कोहरे के दौरान लोगों को आने जाने में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। यह काम जल्द से जल्द पूरा कराया जाएगा। -नरेश कुमार, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed