फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   बिजली कटौती से नाराज किसानों का प्रदर्शन

बिजली कटौती से नाराज किसानों का प्रदर्शन

Thu, 09 May 2019 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
बिजली कटौती से नाराज किसानों का प्रदर्शन
कुंवरगांव। क्षेत्र के कैली, लोचनपुर, ओझा, भैसामई, सिंगरौरा, फकिराबाद, बिहारी की गौटिया समेत दर्जनभर गांवों में अघोषित कटौती से फसलें सूख रही हैं। बुधवार को ग्रामीणों ने कुंवरगांव-विनावर मार्ग पर हंगामा कर पावर कॉरपोरेशन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों का कहना था कि इन गांवों में विनावर उपकेंद्र से सप्लाई मिलती है, लेकिन वहां तैनात प्राइवेट लाइनमैन इस क्षेत्र की लाइन काट देते है, जिससे इस क्षेत्र में सप्लाई नहीं मिल पाती। कभी अगर सप्लाई मिल भी जाये तो वोल्टेज कम आते है, जिससे नलकूप नहीं चल पाते, जिससे किसानों की फसलें सूख रही हैं। ग्रामीणों ने वुधवार को डीएम से भी इस संबंध में शिकायत की है। नारेबाजी व प्रदर्शन करने वालों में सज्जाद, अबले हसन, सियाराम, मुस्लिम, अजयपाल, अच्छन, शाकिर, हरनाम सिंह, प्रताप सिंह आदि मौजूद थे। इधर पावर कॉरपोरेशन के अवर अभियंता विनोद कुमार ने बताया कि किसानों का आरोप गलत है। विद्युत उपकेंद्र ओवरलोड है जिससे दिक्कतें हैं। क्षेत्र की लाइनें भी जर्जर है। एस्टीमेट बना लिया गया है जल्द ही किसानों की समस्या दूर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed