{"_id":"5cbf7110bdec222dcc579139","slug":"31556050192-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईडी न होने से मतदान से वंचित रह गए सिमरिया तेंदू के अधिकतर मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईडी न होने से मतदान से वंचित रह गए सिमरिया तेंदू के अधिकतर मतदाता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दातागंज (बदायूं)। तहसील क्षेत्र के गांव सिमरिया तेेंदू में पिछले दिनों हुए भीषण अग्निकांड के प्रभावित करीब 70 परिवारों के मतदाता मतदान से वंचित रह गए। उनके सभी कागजात आग में राख हो गए थे। पोलिंग पार्टी ने साफ कहा कि जब तक उनके पास किसी तरह की आईडी नहीं होगी वह मतदान नहीं कराएंगे। परेशान गांव वालों ने क्षेत्रीय विधायक राजीव कुमार सिंह को पूरी स्थिति से अवगत कराया। विधायक ने एसडीएम से बात कर समस्या को दूर कराने को कहा, लेकिन शाम तक वोट नहीं पड़ पाए।
शाहजहांपुर जिले की सीमा से लगे गांव सिमरिया तेंदू में 12 अप्रैल की शाम को भीषण आग लग गई थी। गांव के करीब 70 घरों में रखी सारी संपत्ति के साथ ही अन्य कागजात भी जलकर राख हो गए थे। अग्निपीड़ितों के सामने लोकतंत्र के महोत्सव में मतदान करते समय भी समस्या आ गई। जब वह गांव के बूथ पर मतदान करने के लिए पहुंचे तो पोलिंग पार्टी ने उन सभी से आयोग की तरफ से निर्धारित कोई एक आईडी दिखाने को कहा। इस पर उन्होंने कहा कि अग्निकांड में उनके सभी कागजात जल गए। उनके पास अब किसी तरह की कोई आईडी नहीं है। इस पर पोलिंग पार्टी ने साफ कहा कि बिना आईडी के मतदान नहीं कराया जाएगा। भले ही इसके लिए वह किसी से शिकायत करें। बूथ पर तैनात पुलिस वालों ने भी बिना आईडी के पहुंचे इन लोगों को वहां नहीं रुकने दिया।
इसके बाद गांव के प्रधान ओमपाल के साथ कई लोग क्षेत्रीय विधायक राजीव कुमार सिंह से मिलने पहुंचे और अपनी समस्या से अवगत कराया। विधायक ने एसडीएम कुंवर बहादुर सिंह से बात की। कहा कि गांव वालों की समस्या को दूर कराया जाए ताकि वे मतदान कर सकें, लेकिन शाम तक गांव वालों की समस्या हल नहीं हो सकी। वह मतदान करने से वंचित ही रहे। जिनके पास आईडी थीं, केवल वे ही वोट डाल सके। इस बारे में पूछे जाने पर एसडीएम ने केवल इतना ही कहा कि वह अधिकारियों से बात करेंगे।
विज्ञापन
नहीं मिली है अग्निपीड़ितों को अहेतुक राशि
अग्निकांड में पीड़ितों की बैंक की पासबुक भी जल गई इसलिए उन्हें शासन से मिलने वाली धनराशि भी नहीं मिल सकी है। वह उनके खातों में ही जाएगी। इससे भी अग्निपीड़ित काफी परेशान हैं।