{"_id":"5ca3a3d6bdec2213f932fd10","slug":"31554228182-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती से बुरा हाल, सूख रहीं किसानों की फसलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती से बुरा हाल, सूख रहीं किसानों की फसलें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाधा। क्षेत्र में इस समय बिजली कटौती से बुरा हाल है। चुनावी मौसम में भी क्षेत्रवासियों को पर्याप्त बिजली सप्लाई नहीं मिल पा रही है। इस समय गेहूं की फसल को अंतिम बार सिंचाई की आवश्यकता है, लेकिन बिजली न मिल पाने से किसान त्राहि-त्राहि कर रहा है। किसानों की फसलें सूख रही हैं, लेकिन विभाग के अधिकारियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही ।
नाधा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े गांव वजीरपुर, कोठा, थानपुर, चंदपुरा, दानपुर, अफजलपुर बुधौती आदि के किसान इस कदर परेशान है कि यदि उनकी गेहूं की फसल की सिंचाई नहीं हुई तो वे भुखमरी के शिकार हो जाएंगे। बीते 15 दिनों से क्षेत्र को बिजली न मिलने से किसान अपनी फसलों की सिंचाई ठीक से नही कर पा रहे हैं। पावर कॉरपोरेशन के कर्मचारी या तो फोन नही उठाते हैं या फिर स्विच ऑफ जाता है। बिजली न मिलने से अब क्षेत्र के लोगों में विभाग के खिलाफ रोष पनप रहा है। सकटू सिंह, ऋषिपाल सिंह, अशोक यादव, दुर्वेश यादव, महानंद यादव, वीरसहाय यादव, चंद्रभान यादव, पंचम सिंह , प्रमोद यादव, टीटम सिंह, रजनेश यादव आदि का कहना है कि बिजली न मिल पाने से फसलें सूख रही हैं। यदि अब भी विभाग कुंभकर्णी नींद से नहीं उठा तो सभी किसानों को मजबूरन एकत्र होकर सड़क पर उतरना पडे़गा।
-------------------------
झूलते तारों से कभी भी हो सकता है हादसा
नाधा (बदायूं)। ग्राम नाधा में पॉवर कारपोरेशन की व्यवस्था चरमरा गई है। नाधा फीडर के प्रत्येक गांव में जर्जर तारों से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। कई गांवों में तो ऐसी हालत है कि कभी भी तार टूट जाता है। इससे लोग बाल-बाल बच चुके हैं। मुख्य बाजार में तो छतों के ऊपर से तार लटक रहे हैं। विभाग को तो शायद किसी बड़ी घटना का इंतजार है।