फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   बिना मान्यता वाले कितने स्कूल कराए बंद, मांगी रिपोर्ट

बिना मान्यता वाले कितने स्कूल कराए बंद, मांगी रिपोर्ट

Sun, 10 Mar 2019 11:16 PM IST
geetesh jolly geetesh jolly
Updated Sun, 10 Mar 2019 11:16 PM IST
विज्ञापन
बिना मान्यता वाले कितने स्कूल कराए बंद, मांगी रिपोर्ट
बदायूं। शिक्षा के प्रति शासन बेहद सख्त है। इसके बावजूद शिक्षा विभाग के अधिकारी इसके प्रति लापरवाह बने हुए हैं। पिछले दिनों शासन की ओर से बिना मान्यता वाले विद्यालयों को बंद करने व उनके संचालकों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। अब शासन ने ऐसे विद्यालयों की रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की कमान संभालने के बाद शिक्षा व्यवस्था में लगातार परिवर्तन किए। जहां एक ओर यूपी बोर्ड की परीक्षाओं को सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराया, वहीं जिलों में बिना मान्यता प्राप्त विद्यालयों को बंद करने के निर्देश दिए। इसको लेकर शासन की ओर से दिसंबर 2018 तक ऐसे विद्यालयों को चयनित करने के निर्देेश दिए गए थे। वहीं आठ से 29 जनवरी 2019 तक ऐसे विद्यालयों को बंद करने का आदेश था, लेकिन विभाग ने ऐसे विद्यालयों को चिह्नित करने तक की ही कार्रवाई की। अब शासन ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे इसको लेेकर रिपोर्ट दें। उप शिक्षा निदेशक अमरेंद्र सिंह ने कहा है कि सभी अधिकारी निर्धारित फार्मेट पर 12 मार्च तक ये सारी सूचना उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed