फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   बिसौली का दूल्हा, बंगलादेश की दुल्हन, कनाडा में होंगे संग सात फेरे

बिसौली का दूल्हा, बंगलादेश की दुल्हन, कनाडा में होंगे संग सात फेरे

Thu, 21 Jun 2018 12:31 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं Updated Thu, 21 Jun 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
बिसौली का दूल्हा, बंगलादेश की दुल्हन, कनाडा में होंगे संग सात फेरे
couple
विज्ञान के इस युग मेें सब कुछ संभव है। कुछ ऐसा ही बुधवार रात भारत और कनाडा में होगा। बिसौली क्षेत्र के गांव जलालपुर के रहने वाले प्रदीप शर्मा उर्फ पीयूष शर्मा कनाडा में अपने साथ में नौकरी करने वाली बांग्लादेश की फरिजमा अहमद के साथ सात फेरे लेंगे। आधुनिक तरीके की इस शादी की खास बात यह है कि पीलीभीत में बैठकर पंडितजी मंत्र पढ़ेंगे और कनाडा में दूल्हा-दुल्हन अग्नि के समक्ष सात फेरे लेंगे। इंटरनेट पर शादी को देखने के लिए लड़के वालों ने वाई-फाई की सुविधा ली है। दुल्हन की ननिहाल पीलीभीत में है। इस शादी को लेकर लड़का और लड़की के परिजनों और रिश्तेदारों में बेहद उत्साह है।
विज्ञापन

बिसौली क्षेत्र के गांव जलालपुर निवासी सुधीर शर्मा की मौसेरी बहन रीता शर्मा और बहनोई कमल शर्मा कनाडा में रहते हैं। कुछ साल पहले उन्होंने गांव जलालपुर में अपना मकान बनवाया। कमल शर्मा की तीन संतान हैं जिनमें प्रदीप शर्मा उर्फ पीयूष शर्मा, योगीराज शर्मा और बेटी ज्योति शर्मा है। तीनों का जन्म कनाडा में हुआ था। कमल शर्मा करीब 30 साल से कनाडा के शहर टोरंटो में रहते हैं। वहां वह इंजीनियर हैं। बेटा प्रदीप एक कंपनी में इंजीनियर है। प्रदीप का रिश्ता उसी कंपनी में साथ काम करने वाली फरिजमा अहमद के साथ तय हुआ। वह मूलरूप से बांग्लादेश की है। रीता शर्मा फरवरी में अपनी भतीजी यती मिश्रा के साथ जलालपुर आई थीं। तब बेटे की शादी के लिए चंदौसी और बरेली से दुल्हन के लिए सामान खरीदकर ले गई थीं।
विज्ञापन

--
रीता के मौसेरे भाई सुधीर ने बताया कि बुधवार रात प्रदीप औैर फरिजमा अहमद की शादी होगी। पीलीभीत के शनिधाम मंदिर के मुख्य पुजारी आशुतोष शर्मा व्हाइट एंप पर शादी के श्लोक पढ़ेंगे। कनाडा में प्रदीप और फरिजमा अग्नि के समक्ष सात फेरे लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
यह है शादी को लेकर उत्साहित
पीलीभीत में प्रदीप के मामा दीप्तिभान मिश्रा, ब्रजेश मिश्रा, यती मिश्रा और जलालपुर निवासी सुधीर,आशू, भुवनेश, अरविंद, मुकेश, रविंद्र, श्रीपाल। इन लोगों का कहना है कि वे भले ही कनाडा नहीं पहुंचे लेकिन इंटरनेट पर शादी अवश्य देख लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed