{"_id":"5a60c16c4f1c1ba0268b5184","slug":"31516290412-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल्सी में कीटनाशक दवाओं की दुकानों पर छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिल्सी में कीटनाशक दवाओं की दुकानों पर छापा
Updated Fri, 19 Jan 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
जांच करते अफसर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्सी। डीएम दिनेेश कुमार सिंह के निर्देश पर गुरुवार को जिला कृषि रक्षा अधिकारी भीमसेन ने वायर क्रॉप साइंस कंपनी के अधिकारियों के साथ नगर की कीटनाशक एवं खाद विक्रेताओं की दुकानों पर छापा मारा। यहां काफी मात्रा में नकली कीटनाशक दवाएं मिलीं। सभी के सैंपल लैब को भेजे गए हैं। जिससे विक्रेताओं में खलबली मच गई है।
जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने बताया कि 16 जनवरी को जिलाधिकारी ने तहसील दिवस के दौरान डीआईओएस मुन्ने अली और जिला कृषि रक्षा अधिकारी को नगर में कीटनाशक दवा की दुकानों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए थे। जिसपर दोनों अधिकारियों ने दो दुकानों का निरीक्षण किया। यहां नकली और एक्सपायर होने के बावजूद बेची जा रहीं दवाएं पकड़ी। जिसकी रिपोर्ट डीएम को दी गई। जिस पर संबंधित दवा कंपनी को नोटिस दिया गया। जिसपर आज वायर क्रॉप साइंस कंपनी अधिकारी अशोक कुमार, जसवंत सिंह की संयुक्त टीम ने नगर की उपाध्याय खाद भंडार, महावीर राय खाद भंडार, राधाकृष्ण खाद भंडार, जयनारायन कृषि सेवा केंद्र, श्रीबालाजी बीज भंडार, जनता बीज भंडार, इफको उर्वरक कृषि सेवा केंद्र समेत 10 कीटनाशक दवाओं की दुकानों पर छापा मारा। जहां पर रीजैंट, जीआर, फेम, अल्ट्राकाल, मॉन्सेरिन जैसी कीटनाशक दवाएं मिली, जिसमें ज्यादातर नकली थी। सभी के नमूने लेकर परीक्षण के लिए लैब को भेजा गया है। अधिकारियों ने बताया कि लैब से रिपोर्ट आने पर संबंधित दवा विक्रेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। इस छापामारी से नगर के कीटनाशक दवा विक्रेताओं में खलबली मच गई है।