{"_id":"5a5cc6604f1c1b8b268b48fb","slug":"31516029536-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम को गायब मिले मुड़सेना स्कूल के प्रधानाध्यापक, सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम को गायब मिले मुड़सेना स्कूल के प्रधानाध्यापक, सस्पेंड
Updated Mon, 15 Jan 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
दातागंज के गांव लखनपुर प्राथमिक स्कूल में बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर भोजन करते डीएम दिनेश कुमार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। बेसिक शिक्षा के गिरते स्तर और उसकी व्यवस्था में सुधार लाने को डीएम दिनेश कुमार सिंह हर संभव कोशिश कर रहे हैं। डीएम सोमवार को ब्लाक दातागंज के गांव मुड़सैना के प्राथमिक विद्यालय जा पहुंचे। यहां के प्रधानाध्यापक प्रवेश कुमार बिना अवकाश लिए स्कूल से नदारद थे। डीएम ने नाराजगी जताई और प्रधानाध्यापक को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश बीएसए को दिए।
डीएम को निरीक्षण के दौरान स्कूल में केवल शिक्षामित्र राजाबाबू और जय सिंह मिले। विद्यालय में पंजीकृत 145 बच्चों की जगह 25 की उपस्थिति दर्ज थी, लेकिन मौके पर मात्र नौ बच्चे थे। विद्यालय की रंगाई पुताई भी नहीं हुई थी। स्कूल परिसर में जानवर बंधे होने पर डीएम ने पुलिस को निर्देश दिए कि विद्यालय परिसर में जानवर बांधने वालों को पकड़कर हवालात में बंद किया जाए।
बाद में डीएम विकासखंड जगत के गांव लखनपुर में उच्च प्राथमिक विद्यालय पहुंचे। कक्षा छह सात व आठ में पंजीकृत 94 बच्चों में 50 बच्चे अनुपस्थित मिले। प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक से पांच तक पंजीकृत 157 में 99 बच्चे उपस्थित मिले। डीएम ने एमडीएम, शिक्षकों की उपस्थिति आदि के बारे में जानकारी ली। बच्चों से भी कुछ सवाल किए। जिनका बच्चों ने उत्तर दिया। जिस समय डीएम यहां पहुंचे उस वक्त स्कूल के बच्चे एमडीएम खाने को तैयार थे। सो श्री सिंह ने भी बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर भोजन किया।
विज्ञापन
इधर, बीएसए पीसी यादव ने बताया कि डीएम के निर्देश पर मुुडसेना के प्रधानाध्यापक प्रवेश कुमार संत को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वहीं इस्लामनगर के प्राथमिक विद्यालय मितरौली में शिक्षक राजेंद्र कुमार, गारिमा रानी, दीपारानी साढ़े दस बजे तक विद्यालय नहीं पहुंची थीं। इस वजह से विद्यालय बंद रहा।