फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   ...ताकि अलग बने अपने शहर की पहचान

...ताकि अलग बने अपने शहर की पहचान

Mon, 15 Jan 2018 12:31 AM IST
Updated Mon, 15 Jan 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
...ताकि अलग बने अपने शहर की पहचान
संदेश देते च‌ित्र। - फोटो : अमर उजाला
बदायूं। सूफी संतों के इस शहर को दुनियां में शकील बदायूंनी के नाम से जाना जाता है। इस पिछड़े शहर की पहचान अलग बने इसके लिए डीएम दिनेश कुमार सिंह ने प्रयास शुरू किए हैं। शांति, सुरक्षा, सद्भाव, शिक्षा और स्वच्छता के प्रति आम लोगों को प्रेरित करने को शहर में मुजरफ्फरनगर के चित्रकारों से दीवारों पर चित्र बनवाए गए हैं। चित्रों को देखकर लोग कहने लगे हैं कि बदायूं के लिए यह अच्छी पहल है।
विज्ञापन

किसी भी शहर की पहचान साफ-सफाई, शिक्षा और वहां की संस्कृति से होती है। हालांकि शायरों की नगरी बदायूं का नाम देश-दुनिया में जाना जाता है। फिर भी इसकी गिनती पिछड़े जिलों में होती है। डीएम दिनेश कुमार सिंह लगातार ऐसे कार्य कर रहे हैं जिनसे बदायूं की अपनी और अलग पहचान बने। प्रदेश में नजीर बने। सो उन्होंने मुजफ्फरनगर से तीन प्रसिद्ध चित्रकारों को बुलाया। तीन दिन तक यहां रहे इन चित्रकारों ने शहर के इस्लामिया इंटर कॉलेज, आरईएस के अतिथि गृह और बदायूं क्लब में शांति, सुरक्षा,सद्भाव, शिक्षा और स्वच्छता को दर्शाते हुए सुंदर पेटिंग की। जिसे हर किसी ने पसंद किया है।
विज्ञापन

जिले में कार्यभार ग्रहण करने के बाद ही डीएम ने कई स्कूल-कॉलेजों का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों से जब भी बात की तो जाना कि लड़के माता-पिता के रोजाना पैर छूते हैं अथवा नहीं। कई बार तो उन्होंने मोबाइल से बच्चों के अभिभावकों से बात करके जानकारी भी ली। चित्रकारों ने दीवारों पर ऐसी ही पेंटिंग की है, जिसमें बच्चे अपने माता- पिता के पैर छू रहे हैं। स्कूल जाते बच्चे भी दिखाए गए हैं। मिसाइलमैन भूतपूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम का फोटो भी बनवाया गया है। किस तरह हम आपस में प्रेम से रहे इसको भी फोटो के जरिए दर्शाया गया है। केंद्र और राज्य सरकार का पूरा फोकस स्वच्छता पर है, सो स्वच्छता पर आधारित कई फोटो भी दीवारों पर बनवाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
अब लोकल कलाकार बनाएंगे पेटिंग
डीएम ने तीन दिन के लिए मुजफ्फरनगर से चित्रकारों को बुलाया था। उनके बनाए गए चित्रों की तरह ही अब स्थानीय पेंटर काम करेंगे। पूरे जिले में दीवारों पर नगर पालिका-नगर पंचायतें ऐसा कार्य कराएंगीं। ताकि लोगों की सोच भी बदले।

---
दक्षता परीक्षा सूबे में बनी नजीर
डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बेसिक शिक्षा के स्तर को सुधारने का बीणा उठाया। सो उन्होंने प्राइमरी-जूनियर स्कूल के बच्चों की दक्षता परीक्षा आयोजित कराई। इस परीक्षा में सफल रहे बच्चों और उनके गुरुओं के अलावा माता-पिता को भी सम्मानित कराया। सफल बच्चों को नकद पुरस्कार के साथ ही उन्हें साइकिल भी दी गई। डीएम के इस प्रयास की सभी ने सराहना की है। वहीं यह परीक्षा सूबे में नजीर भी बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed