{"_id":"5a5b67c24f1c1ba4268b458d","slug":"31515939778-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच घरों में आग से डेढ़ लाख रुपये का सामान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच घरों में आग से डेढ़ लाख रुपये का सामान राख
Updated Mon, 15 Jan 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
आग से हुआ नुकसान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के गांव पीरवट्टू में एक पशुशाला से उठी चिंगारी ने पांच घरों को चपेट में ले लिया। ग्रामीण आग बुझाने की कोशिश में लगते उससे पहले ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों को पशुशाला में बंधे जानवर भी खोलकर भगाने पड़े। भगदड़ के बीच ही आसपास के ग्रामीणों ने अपने घरों में पड़े छप्पर भी उतार कर फेंक दिए। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गई। आग पर काबू तो पा लिया गया लेकिन तब तक पांचों घरों में करीब डेढ़ लाख रुपये का घरेलू सामान और अनाज राख हो गया।
पीरवट्टू गांव में अग्निकांड रविवार शाम चार बजे हुआ। ग्रामीण केदार सिंह की पशुशाला में अलाव लगा था। अलाव की चिंगारी ने केदार की पशुशाला के छप्पर को चपेट में ले लिया। इसके बाद तेजी से उठीं आग की लपटों ने एक-एक करके स्वरूपी, हाकिम सिंह, शेरसिंह और रामस्वरूप के घरों को घेर लिया। घरों के आंगन में पड़े छप्पर जल उठे। गांव के ज्यादातर लोग उस समय खेतों पर थे। भनक लगते ही लोग घरों पर पहुंचे। उन्होंने आग पर काबू पाने की कोशिश भी शुरू कर दी। आग को तेज होता देख शेरसिंह ने कोतवाली कॉल कर फायर ब्रिगेड को बुलवा लिया। दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
आग से केदार की पशुशाला में तो ज्यादा नुकसान नहीं हुआ लेकिन स्वरूपी, शेरसिंह, रामस्वरूप और हाकिम सिंह के घरों में रखा करीब 50 क्विंटल अनाज, रोजमर्रा इस्तेमाल का सामान, कपड़े, चारपाइयां और अन्य सामान राख हो गया। रामस्वरूप की माने तो आग से करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इससे पहले गांव के कई लोगों ने अपने घरों के आंगन में पड़े छप्पर भी उतार कर गलियारों में फेंक दिए। उनके ऊपर पानी की बौछार कर दी गई। ताकि आग पूरे गांव में नहीं फैल पाए। आग के मद्देनजर गांव में पुलिस फोर्स भी पहुंच गया। पुलिस कर्मियों ने भी आग बुझाने में ग्रामीणों की मदद की।