फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   पुलिस ने खोज ही लिया कुत्ते का असली मालिक

पुलिस ने खोज ही लिया कुत्ते का असली मालिक

Fri, 15 Dec 2017 11:47 PM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने खोज ही लिया कुत्ते का असली मालिक
पुलिस ने खोजा कुत्ते का असली मालिक - फोटो : अमर उजाला
बदायूं। चार दिन से चल रहा कुत्ते के स्वामित्व का विवाद शुक्रवार को निपट गया। सिविल लाइंस पुलिस ने असली मालिक को पहचानकर उसे कुत्ता सौंप दिया। खुद को मालिक बता रहे दूसरे युवक को निराशा हाथ लगी।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला महाराज नगर निवासी मोनू शर्मा ने मंगलवार शाम यूपी 100 को फोन करके बताया कि उनका काले रंग का लेब्राडोर डॉग दिवाली पर गायब हो गया। शायद उसे किसी ने चोरी कर लिया। मंगलवार को यह कुत्ता उन्हें नेकपुर मोहल्ले की एक छत पर दिखा है। इसे उन्हें दिलाया जाए। सूचना पर पहुंची पीआरवी ने मोनू की मदद से कुत्ते को पकड़ा और गाड़ी से सिविल लाइंस थाने लाकर बांध दिया। इस बीच नेकपुर निवासी निशांत कुमार गौतम थाने पहुंच गए। उन्होंने कहा कि कुत्ता उनका है और इसका वह सबूत दे सकते हैं। इसके बाद कुत्ता पुलिस लाइंस में पुलिस की अभिरक्षा में रहा। कुत्ते की हिरासत वाली खबर अमर उजाला में प्रकाशित हुई तो कई चैनलों पर भी वह नजर आया। सिविल लाइंस पुलिस ने परेशान होकर इस मामले को सीओ सिटी वीरेंद्र सिंह यादव के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को श्री यादव और सिविल लाइंस इंस्पेक्टर देवेश सिंह ने दोनों कथित मालिकों को बुलवाया। उनसे साक्ष्य मांगे तो दोनों ने ही अपने साथ कुत्ते के फोटो पेश कर दिए। जांच में पुलिस ने पाया कि मोनू शर्मा के पास कुत्ते के हर आयु के फोटो थे। इस दौरान मोनू ने बताया कि कुत्ते की पूंछ में तीन जगह बल पड़े हैं। इसका साक्ष्य भी हर उम्र के फोटो के साथ दिखाया। निशांत इतने साक्ष्य नहीं दे सके और उनका दावा कमजोर पड़ गया। देवेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने यही माना कि कुत्ता मोनू का ही है। वह गायब हुआ और निशांत के पास पहुंच गया। कुछ दिनों के साथ के बावजूद निशांत दावेदारी कर रहे थे जो गलत पाई गई। कु त्ता मोनू के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed