फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   बीएसए ने पकड़ा बिना मान्यता चल रहा स्कूल

बीएसए ने पकड़ा बिना मान्यता चल रहा स्कूल

Fri, 08 Dec 2017 11:58 PM IST
Updated Fri, 08 Dec 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
बीएसए ने पकड़ा बिना मान्यता चल रहा स्कूल
प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण करते बीएसए। - फोटो : अमर उजाला
बदायूं । बीएसए पीसी यादव ने शुक्रवार को विकासखंड उसावां क्षेत्र के कई स्कूलों का निरीक्षण किया। एक विद्यालय बंद मिला। इस पर उन्होंने पूरे स्टाफ का वेतन और मानदेय काटने के निर्देश दिए। एक स्कूल बिना मान्यता के भी चलता मिला। जिसे तीन दिन में बंद कराने के खंड शिक्षाधिकारी को निर्देश दिए। इसी क्रम में शैक्षिक गुणवत्ता शून्य पाए जाने पाए जाने वाले स्कूलों के प्रधानाध्यापकों से स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन

बीएसए ने सबसे पहले उसहैत के प्राथमिक स्कूल का निरीक्षण किया। जहां प्रधानाध्यापिका पूनम भारद्वाज के साथ ही अन्य शिक्षक मौजूद मिले। शिक्षामित्र मुकेश पाल सिंह बिना सूचना के अनुपस्थित मिले। उनका मानदेय काटा गया है। शैक्षिक गुणवत्ता शून्य पाए जाने पर तीन दिन के अंदर प्रधानाध्यापिका से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

जूनियर स्कूल में पंजीकृत 142 के सापेक्ष 108 बच्चे उपस्थित मिले। बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता का परीक्षण करने पर वह न्यून पाई गई। प्रधानाध्यापिका से स्पष्टीकरण मांगा गया है। कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में निरीक्षण के वक्त इंचार्ज प्रधानाध्यापक शोहराब अवकाश पर मिले। 169 के सापेक्ष 103 बच्चे उपस्थित थे। यहां भी बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता न्यून पाई गई। इंचार्ज प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा गया है। कन्या प्राथमिक स्कूल निरीक्षण के समय 9.30 बजे बंद मिला। विद्यालय समय से न खुलने पर समस्त स्टाफ का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। इब्ने अली प्राथमिक स्कूल बिना मान्यता के संचालित मिला। बीएसए ने बताया कि बार-बार समाचार पत्रों के माध्यम से सचेत किया जा रहा है कि बिना मान्यता के विद्यालय बंद कर दिए जाएं लेकिन यहां तब भी स्कूल संचालित है। बीईओ उसावां को निर्देशित किया कि विद्यालय को तीन दिन के अंदर बंद कराना सुनिश्चित करें यदि विद्यालय प्रबंधन द्वारा आदेशों की अवहेलना की जाती है तो विद्यालय के रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
बच्चे लगा रहे थे स्कूल परिसर में झाड़ू
आसफपुर। एसडीएम बिसौली ने शुक्रवार को गांव दूंदपुर स्थित प्राइमरी स्कूल का निरीक्षण किया। स्कूल में बच्चे झाड़ू लगा रहे थे। एक शिक्षक के अनुपस्थित पाए जाने पर उसके खिलाफ कार्रवाई को लिखा गया।

एसडीएम मोहम्मद ओबेस सुबह 10.15 बजे दूंदपुर के प्राइमरी स्कूल पहुंचे। एसडीएम ने देखा कि बच्चे परिसर में झाड़ू लगा रहे है। शिक्षक धूप में बैठे थे। बच्चों के झाड़ू लगाने के बारे में पूछे जाने पर कोई जवाब नहीं दे सका। एसडीएम ने बच्चों को कक्षा में ले जाकर ब्लेकबोर्ड पर खुद लिख कर कई सवाल पूछे, लेकिन बच्चे किसी भी सवाल का उत्तर नहीं दे सके। शिक्षक परवेज आलम के अनुपस्थित पाए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई। एसडीएम ने मेन्यू के अनुसार खाना न बनाने पर भी कड़ी नाराजगी जताई। बच्चों की संख्या बेहद कम थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed