फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   नहाते समय गंगा में डूबे कासगंज के युवक की मौत

नहाते समय गंगा में डूबे कासगंज के युवक की मौत

Mon, 30 Oct 2017 04:46 PM IST
Updated Mon, 30 Oct 2017 04:46 PM IST
विज्ञापन
नहाते समय गंगा में डूबे कासगंज के युवक की मौत
गंगा में डूबने से कासगंज के युवक की मौत
विज्ञापन

गोताखोरों को घंटाभर की मशक्कत के बाद मिला शव
अमर उजाला ब्यूरो
उझानी (बदायूं)।
परिवार के साथ गंगा नहाने पहुंचे कासगंज में मानपुर नगरिया का युवक नहाते समय डूब गया। घरवालों ने उसे डूबता देखकर शोर भी मचाया लेकिन जलस्तर अधिक होने की वजह से वह बहता चला गया। करीब एक घंटा की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने उसे खोज लिया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
कछला गंगाघाट पर हादसा सोमवार दोपहर में करीब दो बजे हुआ। कासगंज जिले में सोरों कोतवाली क्षेत्र के गांव मानपुर नगरिया निवासी हरीशंकर शर्मा का पूरा परिवार गंगा नहाने के लिए पहुंचा। परिवार के साथ ही हरीशंकर का बेटा विवेक(17) भी था। कासगंज जिले के छोर वाले घाट पर नहाते समय वह गहरे में पानी में चला गया। उसके साथ दोस्त भी था। दोस्त ने गहराई अधिक बताकर उसे टोका भी लेकिन वह आगे बढ़ता ही गया। उसी दौरान विवेक डूबने लगा। परिवार के लोगों ने शोर मचाया। आसपास के दुकानदार भी विवेक को बचाने के लिए कूद लेकिन वह कुछ ही देर में आंखों से ओझल हो गया।
विज्ञापन

परिवार के लोगों ने पड़ोस के गांव पंखियानगला से गोताखोरों को बुला लिया। गोताखोरों को विवेक उस स्थान पर नहीं मिला, जहां डूबा था। जलस्तर अधिक होने की वजह से वह बहता चला गया। गोताखोरों ने एक घंटा की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाल लिया, लेकिन तब उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना के बाद कछला चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार सिंह भी मौके पर पहुंच गए। मृतक के पिता ने पुलिस कार्रवाई से इनकार दिया। रोते-बिलखते घरवाले शव लेकर नगरिया चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed