{"_id":"59d8f2c24f1c1b98678b4862","slug":"31507390146-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिन अफसरों ने नहीं बदली है मानसिकता तो तैयार रहें सजा को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिन अफसरों ने नहीं बदली है मानसिकता तो तैयार रहें सजा को
Updated Sun, 08 Oct 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
netaji
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दातागंज।
बरेली रोड स्थित एक बारातघर में हुई भाजपा की बैठक में क्षेत्रीय सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने कहा कि जिन अधिकारियों ने अभी अपनी मानसिकता नहीं बदली है वे सजा को तैयार रहें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में छह माह के कार्यकाल में सरकार ने तमाम सुधारात्मक कदम उठाए हैं। मुख्य अतिथि सांसद कश्यप ने कहा कि पार्टी ने चुनाव के समय जो वायदे किए उन्हें पूरा करने को कटिबद्ध है। क्षेत्रीय विधायक राजीव कुमार सिंह बब्बू भइया ने कहा कि शनै:शनै अधिकारियों की मानसिकता बदल रही है। यदि कोई अधिकारी पार्टी की मंशा अनुरूप कार्य नहीं कर रहा है तो उन्हें सूचित किया जाए। आम जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए वह 24 घंटे उपलब्ध हैं। इस बीच सभी बूथ सेक्टर प्रभारियों और संयोजकों का अभिनंदन और स्वागत किया गया। सम्मेलन में धर्मेंद्र गुप्ता,शैलेंद्र सिंह तोमर, राजीव सिंह तोमर,जदुनाथ सिंह भावेश प्रताप सिंह, बुधपाल सिंह, राना प्रताप,विजय कुमार सिंह पालू, वरुण अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, अमित कुमार सिंह, रवीन्द्रपाल सिंह, अग्रवीर गुर्जर आदि थे।