फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   ककोड़ा मेले में रहेगी 10 बेड के अस्पताल की सुव‌िधा

ककोड़ा मेले में रहेगी 10 बेड के अस्पताल की सुविधा

Sat, 07 Oct 2017 12:38 AM IST
Updated Sat, 07 Oct 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
ककोड़ा मेले में रहेगी 10 बेड के अस्पताल की सुविधा
demo pic - फोटो : अमर उजाला
बदायूं। मेला ककोड़ा में स्वास्थ्य विभाग अपना दस बेड का अस्थायी अस्पताल खोलेगा। इसमें दो डॉक्टर हर समय अपनी टीम के साथ रहेंगे। इनमें एक महिला डॉक्टर होगी। मेला आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को दो एंबूलेंस भी हर समय वहां पर मौजूद रहेंगी। डॉ.मंजीत सिंह को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन

27 अक्तूबर से ककोड़ा मेला शरू हो रहा है। मेले में हर साल हजारों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। विशाल भू-भाग में लगने वाला मेला एकाएक तंबुओं के शहर में तब्दील हो जाता है। सो प्रशासनिक स्तर पर मेले की तेजी से तैयारियां की जा रहीं हैं। स्वास्थ्य विभाग, मेला ककोड़ा में दस बेड का अस्थायी अस्पताल खोलेगा। इस अस्थायी अस्पताल मेेें एक महिला और एक पुरुष डॉक्टर 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे। इनके अलावा एक फार्मेसिस्ट, एक वार्ड ब्वाय, नर्स आदि तैनात रहेंगे। नोडल अधिकारी डॉ. मंजीत सिंह को बनाया गया है। इस अस्पताल में दो एंबुलेंस हर समय मौजूद रहेंगी। यदि किसी श्रद्धालु को कोई गंभीर बात हो जाती है तो उसे जिला अस्पताल भिजवाया जा सकेगा।
विज्ञापन

ककोड़ा मेले में अस्थायी अस्पताल 29 अक्तूबर को खुल जाएगा। सीएमओ डॉ. नेमी चंद्रा ने बताया कि लोगों को स्वास्थ्य विभाग की सुुविधाओं के बारे में जानकारी देने को मेले में अस्थायी अस्पताल के अलावा विभाग की ओर से एक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
आईएमए भी मेले में लगाएगी कैंप
बदायूं। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) पहली बार मेला ककोड़ा में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से अपना कैंप लगाएगा। एसोसिएशन सचिव डॉ. शरद गुप्ता ने बताया कि कैंप में आईएमए की ओर से मरीजों का मुफ्त इलाज किया जाएगा।

सचिव ने कहा कि कैंप में उनकी टीम के विशेषज्ञ डॉक्टर वहां मौजूद रहेंगे। जो हर तरह के मरीजों को देखने के साथ ही उन्हें निशुल्क दवाएं भी उपलब्ध कराएंगे। कैंप में और भी स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed